Friday, 26/4/2024 | 12:20 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

स्किन पर लाना है ग्लो तो बेसन में मिलाये ये चीज़े…

स्किन पर लाना है ग्लो तो बेसन में मिलाये ये चीज़े…

बेसन टॉक्सिन्स को दूर कर चेहरे के रंग को निखारने में मदद करता है। स्किन को ग्लो करने में अकेला बेसन ही काफी है, पर कुछ ऐसे हेल्दी फूड भी जिसे बेसन में मिलाने से यह बेसन के इम्पैक्ट को बढ़ा देता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शीला एन किशोर बता रही हैं कि बेसन में अलग-अलग चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करने से इसके कई फायदे होंगे। आइये जानते हैं ऐसी ही 10 चीजों और उनके इस्तेमाल के बारे में…

  1. बेसन में दही मिलकर चेहरे पर लगायें फिर इसे 15 मिनट बाद धो लें इसके कारण चेहरा का रंग गोरा होता है।
  2. बेसन में शहद और निम्बू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स ख़तम होते हैं और रंग निखरता हैं।
  3. बेसन में हल्दी पाउडर और नारियल तेल मिलाकर गर्दन और हाथ-पैर पर लगाये इससे कालापन दूर होता है।
  4. बेसन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगायें और इसके सूखने पर धो ले इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल हट जायेगा ।
  5. बेसन में दूध, शहद और हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाने से Dryness दूर होती है इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो भी आता है।
  6. बेसन में खीरे का पेस्ट मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगायें और फिर धो लें इससे चेहरे की झाइयां दूर होती हैं।
  7. बेसन में हल्दी पाउडर और निम्बू का रस मिलाकर लगाने से सन टेनिंग दूर होती हैं।
  8. बेसन में टमाटर का पेस्ट मिलाकर लगाने से रिंकल्स से बचाव होता है यह स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करता हैं।
  9. बेसन में मलाई और निम्बू का रस मिलाकर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे दूर होते हैं यह चेहरे की चमक बढ़ाने में भी मदद करता है।
  10. बेसन में गुलाब जल और ऑरेंज पील को पीसकर मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन दूर होती हैं।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *