बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस के तौर पर बन गई। वैसे इस इमेज से बाहर निकलने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हालही में जरीन ने बताया कि जब उन्होंने ‘हेट स्टोरी ३’ फिल्म की, तब उन्हें ज्यादा ऑफर्स मिलने लगे। लेकिन उसके बाद उन्हें इरॉटिक किरदारों में टाइपकास्ट कर दिया गया। जरीन ने खुलासा किया कि ‘अक्सर २’ के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा था कि वह हेट स्टोरी जैसी फिल्म नहीं बना रहे हैं, लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई, तो स्थिति बिल्कुल अलग थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे इंटीमेट सीन करवाए गए, जबकि इस बारे में उन्हें पहले से कुछ भी नहीं बताया गया था।
एक इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि ‘हेट स्टोरी ३’ के सेट का माहौल बहुत गर्मजोशी भरा था और उनके को-स्टार्स उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखते थे। उन्होंने यह रोल एक चुनौती के रूप में लिया था और इससे पहले अपनी मां से बात भी की थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे उस वक्त काम की जरूरत थी और ऐसा नहीं था कि डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स मेरे
साथ काम करने के लिए लाइन में खड़े थे। मैंने कुछ दोस्तों से बात की, जिन्होंने कहा कि ज्यादा सोच मत। मैंने अपनी मां से बात की, और उन्होंने मुझे पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी। मैंने हिम्मत जुटाई और फिल्म कर ली।’ जरीन खान ने अनंत महादेव की ‘अक्सर २’ में काम करने का भी अपना खराब अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहती थी।

मैंने हेट स्टोरी की थी, लेकिन मैं ऐसी और फिल्में करने को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं थी। मैं हेट स्टोरी के बारे में कभी कुछ निगेटिव नहीं कहूंगी, क्योंकि वो एक काम था, जो मैंने किया था और उसी फिल्म ने मेरे लिए नए रास्ते खोले। जब मैं अक्सर २ की नरेशन के लिए गई तो डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मुझसे साफ कहा कि हम हेट स्टोरी जैसी फिल्म नहीं बना रहे हैं।
ये बात मैं जिंदगीभर नहीं भूलूंगी, क्योंकि मैं इस बात को लेकर टेंशन में थी कि फिल्म में कहीं कोई बोल्ड सीन तो नहीं होंगे। लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई, तो हर दूसरे सीन में कोई न कोई किसिंग सीन होता था।’ जरीन खान ने बताया कि उन्हें शूटिंग के दौरान रोज-रोज इस तरह के सरप्राइज मिलने लगे। जरीन खान ने कहा, ‘जहां जरूरत नहीं थी, वहां भी बोलते थे कि एक किस कर लो।





