पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने २० साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह साल २००५ की क्राइम एक्शन फिल्म ‘अपहरण’ में नजर आए थे। शुरुआत में उन्होंने कई सालों तक छोटे-छोटे किरदार निभाए। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि वह उस मुकाम पर हैं, जहां वह ना कह सकते हैं। बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा, मैं ना कहना सीख रहा हूं। हर इंसान को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए। उसके बाद मैं बस विनम्रता से कह देता हूं धन्यवाद दोस्त, मेरी सीमा यहीं तक है। मैंने १६-१८ घंटे काम किया है और कहा करता था कि अब तो एक्टर चले गए, बस मजदूर बचा है। लेकिन अब मैं शांति से ना कह देता हूं और कहता हूं कि आज के लिए मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। उन्होंने आगे कहा, कहानी ऐसी होनी चाहिए, जो मुझे उत्साहित करे।

अब मैं सिर्फ पैसों के लिए प्रोजेक्ट्स नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं उस दौर से आगे बढ़ चुका हूं। मुझे सेट पर दिन गिनने की नौबत नहीं आनी चाहिए। कुछ समय पहले ऐसा हुआ था मैंने सोचा कि मैंने इतने बलिदान दिए, इतना संघर्ष किया, सिर्फ इसलिए कि अब सेट पर खड़े होकर बाकी बचे दिनों की गिनती करूं? ये बहुत गलत है। उन्होंने बताया कि इस ब्रेक के दौरान उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट का काम जारी रखा, साथ ही अनुराग बसु की आने वाली मेट्रो इन दिनों की कुछ पैचवर्क की शूटिंग भी की। उन्होंने कहा, अनुराग दा की फिल्म इतनी आसानी से पूरी नहीं होती। एडिटिंग के बाद उन्हें लगता है कि किसी सीन को फिर से करना चाहिए, तो मैंने वो किया।

पंकज त्रिपाठी ने प्रोड्यूसर्स को यह कहकर मना कर दिया कि उनके पास नए प्रोजेक्ट्स के लिए समय नहीं है। उन्होंने बताया, असल में बहुत सारा समय था। मैं वो समय खुद को दे रहा था। मीडिया में भी मैं हाथ जोड़कर कहता था कि मुझे कहीं मत बुलाइए। जब कोई नया प्रोजेक्ट आएगा, तब बात करूंगा। उन्होंने आगे बताया कि अब वह नई कहानियां सुन रहे हैं और जिन प्रâेंचाइजी का वह हिस्सा हैं, उनके अगले पार्ट्स पर भी काम करेंगे। आखिर में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ और गैंगस्टर सीरीज मिर्जापुर चौथे सीजन में नजर आएंगे। वह अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी स्त्री के तीसरे पार्ट में भी काम करेंगे, जिसका ऐलान पिछले साल’स्त्री २’ की सफलता के बाद किया गया था।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज