पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी ऐसी खलनायकी दिखाई कि लोग उनसे डरने लगे थे। देखते ही देखते प्राण इतने बड़े स्टार बन गए कि उन्हें कास्ट करने में मेकर्स के पसीने छूट जाते थे।

आज हम आपको प्राण की कहानी बताते हैं कि कैसे वह एक पान की दुकान से मुंबई पहुंच गए और फिर बॉलीवुड के सुपर विलेन बने। प्राण का फिल्मों में आना एक इत्तेफाक था। वह अपने फिल्मों में आने को लेकर खुद भी यही बात कहते थे। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जो उन्हें बॉलीवुड फिल्मों का सबसे बड़ा एक्टर बना दिया। दरअसल, एक दिन प्राण लाहौर के अनारकली बाजार में पान खा रहे थे और पानवाले से मजेदार अंदाज में बात कर रहे थे।

वहां पर पंजाबी फिल्मों के राइटर और डायरेक्टर वली मोहम्मद वली भी मौजूद थे। उन्हें प्राण का स्टाइल और बात करने का अंदाज भा गया और तुरंत प्राण को फिल्म ऑफर कर दी। प्राण ने पंजाबी फिल्म यमला जट से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्राण की पहली हिंदी फिल्म थी खानदान जिसमें उन्होंने नूरजहां के साथ काम किया था।

उस दौर में प्राण इकलौते ऐसे एक्टर थे जो फिल्मों में काम करने के लिए मेकर्स से हीरो जितनी या फिर हीरो से भी ज्यादा पैसे वसूलते थे। इसके बाद प्राण ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। कहा जाता है कि उस दौर में सिर्फ प्राण के नाम से उनकी फिल्म बिक जाती थी। उन्होंने ४० के दशक से लेकर ९० के दशक तक काम किया और हर बार फैंस को अपनी दमदार अदाकारी से चौंकाया था। प्राण की शख्सियत, ड्रेसिंग स्टाइल, डायलॉग बोलने का स्टाइल, सिगरेट पकड़ने का जुदा अंदाज ऐसा था कि वह देवानंद, राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देते थे।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    अध्ययन सुमन शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन उनकी जर्नी कभी आसान नहीं रही। हाल ही में अध्ययन सुमन…

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज