रियल में रो पड़ी थीं चीर हरण के समय ये द्रौपदी

डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की बहुचर्चित फिल्म बाहुबली 2 के कई मुश्किल सीन्स को करने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का सहारा किया गया है। एक समय था, जब डायरेक्टर रवि चोपड़ा भी ऐसे ही भव्य सीरियल ‘महाभारत’ (1988-90) को लेकर चर्चा में रहे थे। “महाभारत” में दिखाया गया द्रौपदी का चीर हरण इस शो के सबसे पॉपुलर सीन्स में से एक था। लेकिन इसे शूट करना इतना भी आसान नहीं था।

रियल में रो पड़ी रूपा गांगुली

रवि चोपड़ा ने चीर हरण वाले सीन के बारे में ‘महाभारत’ के मेकिंग वीडियो में विस्तार से बताया हैं। उन्होंने बताया है कि जब ये सीन शूट किया जा रहा था तब शूटिंग के द्वारन एक्ट्रेस रूपा गांगुली बोलते-बोलते रो पड़ी थीं। करीब आधे घंटे का समय रूपा को चुप कराने में लग गया था।
रवि ने बताया कि, उन्होंने शूटिंग से पहले रूपा को बुलाया और उनसे बात कर उन्हें सारा सीन समझाया। रवि ने कहा की उन्होंने ने रूपा से कहा, “एक औरत, जिसने पूरी तरह कपड़े नहीं पहने हुए हैं, शायद एक कपड़ा लपेटा हुआ है। जब उसका इस तरह अपमान किया जाता है तो उसके मन में क्या फीलिंग होगी। सब कुछ आप लेकर चलिए तो आपका मूड करेक्ट आएगा।”
रवि के अनुसार, उन्होंने पूरे सीक्वंस को (सभा से घसीटने से लेकर चिर हरण तक के) एक साथ कंप्लीट किया। सीन में जब द्रौपदी लाज बचाने के लिए भगवान कृष्ण को पुकारती हैं तो वे उनकी साड़ी को बढ़ा देते हैं। रवि की मानें तो इसके लिए उन्होंने करीब 250 मीटर साड़ी का स्पेशली ऑर्डर दिया था।

रूपा ने पहनी ही नहीं थी वह

रवि ने बताया की “महाभारत” के चीर हरण के सीन को स्पेशल इफेक्ट की मदद से शूट किया गया था।
मेकिंग वीडियो में वे बता रहे हैं, “स्पेशल इफ़ेक्ट में हमने एक कैमरे में साड़ी को रखा और एक में कैरेक्टर को। दोनों को ऐसे सुपरइम्पोज किया कि जब दु:शासन साड़ी खींच रहा था तो लग रहा था कि वो ख़त्म नहीं हो रही। दरअसल, वह सेम साड़ी नहीं थी। स्पेशल इफ़ेक्ट की वजह से ऐसा फील आ रहा था। जो साड़ी खींची गई थी, वो करीब 250 मीटर लंबी थी। जबकि द्रौपदी को सिर्फ 6 मीटर की साड़ी पहनाई गई थी”

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज