ब्रेकअप के बाद बन जाइये दोस्त

अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद टूट जाया करते हैं पर क्या कभी आपने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स से दोस्ती करने के बारे में सोचा है?  शयद नहीं सोचा होगा, लेकिन इस समय यह ट्रेंड तेजी से हिट हो रहा है। साइकॉलजिस्ट के अनुसार, ब्रेकअप के बाद दोस्ती के रिश्ते में आ जाना सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि कई बार कपल ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल नहीं पाते है। कई लोग डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। ऐसे में अगर ब्रेकअप के बाद फ्रेंडशिप में बने रहें, तो दोनों के लिए उस दर्द से निकल पाना काफी हद तक आसान हो जाता है। एक बार वे उस गम से बाहर निकल आएंगे, तो फिर आगे चलकर दोस्ती में रहना और न रहना उनके अपने हाथ में है…

यादों से निकलने में होती है मदद
अधिकतर देखा गया है कि लोग ब्रेकअप के बाद दोस्ती रखना इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि इससे उन्हें अपने साथी और उसकी यादों से निकलने में काफी तकलीफ होती है। संपर्क में रहने से वे उन दिनों की यादों से निकल नहीं पाते, लेकिन डॉक्टर्स की मानें, तो ब्रेकअप के बाद आपस में दोस्ती का रिश्ता रखकर आप एक दूसरे की मदद कर रहे होते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, बल्कि इससे यह क्लियर होता है कि आप के दिल में एक दूसरे के लिए नफरत नहीं है। बल्कि आप एक म्यूचुअल अंडरस्टैडिंग के तहत अलग हो रहे हैं। इसका असर आपकी लाइफ पर भी  पॉजिटिव पड़ता।

प्यार और रिश्ते में नाकाम होने के बाद दोस्ती के रिश्ते में आ जाने से खुद को नए रंग में ढालने का समय मिल जाता है। इस दौरान दोनों अपना मेकओवर कर लेते हैं और मेंटली प्रिपेयर हो जाते हैं कि अब हमें एक दूसरे से अलग जीना है। इसके लिए वे तैयारी भी करनी शुरू कर देते हैं। जैसे, घर बदलने से लेकर अपनी पर्सनल कार खरीदने तक। यहां तक कि दोस्ती के रिश्ते में आ जाने से वे इन पलों में एक दूसरे की मदद भी कर रहे होते हैं। इससे दोनों की एक दूसरे से अलग होने की तकलीफ भी कम होती जाती है। डॉक्टर निखिल के मुताबिक, ऐसे पलों में मेंटली स्ट्रॉन्ग बनने में यह रिलेशनशिप खासी काम आती है।

ऐसे स्टार्सजो ब्रेकअप के बाद बन गए
हमारे स्टार्स ने भी ऐसा ही किया है, वे पहले रिलेशन में थे और अब दोस्त बन गए हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर

दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद भी बहुत ही प्यारा और दोस्ताना रिश्ता रखा है। पर्सनल बातों को भूलते हुए दीपिका ने रणवीर के साथ फिल्म साइन की और फिल्म को पसंद किया गया।

अनुष्का शर्मारणवीर सिंह

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद से एक दूसरे के साथ रिलेशन में आ गए थे। लेकिन इनका यह रिलेशन बहुत समय तक चल नहीं पाया और ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद ये कुछ समय के लिए एकदूसरे से दूर थे, लेकिन फिर दोनों ने दोस्ती मेंटेन कर ली।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

अक्षय के बारे में जब शिल्पा को पता चला कि वह ट्विंकल खन्ना को पसंद करते हैं, तो शिल्पा ने उसी समय अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। सात साल बाद 2008 में ये जोड़ी पहली बार बिग बॉस-2 में आमने-सामने आई। हाल ही में अक्षय ने शिल्पा से दोस्ती को पुख्ता कर celeb-based home-shopping चैनल के लिए हाथ मिलाया।

डीनो मोरियाबिपाशा बसु

मॉडलिंग के दिनों में ये दोनों साथ रहते थे। फिर इनका ब्रेकअप हो गया। उसके बाद कई सालों तक बिपाशा और जॉन का रिलेशनशिप रहा। इस के बाद बिपाशा ने करण से शादी कर ली और शादी की तसवीरों में बिपाशा और डीनो की दोस्ती को साफ देखा जा सकता है।

शाहिद और करीना कपूर

शाहिद कपूर और करीना कपूर अपने ब्रेकअप के बाद करन जौहर के शो कॉफी विद करन में साथ पहुंचे थे और अपने रिलेशन के बारे में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब उन्होंने दिए थे। इसके लिए करन ने उन्हें उस टेस्ट में 10/10 नंबर दिए थे। हाल ही में करीना ने शाहिद को उनकी बेटी के जन्म की शुभकामना भी दी।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज