पहली डेट के लिए ध्यान रखे ये बातें….

पहली डेट पर जाते समय अकसर लोगो के मन में कई सवाल उठते हैं। हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये कन्फ्यूजन हमेशा बना रहता है और इसी के चलते कुछ न कुछ गड़बड़ जरुर हो जाती है। अगर आप इस सिचुएशन से बचना चाहते हैं, और साथ में अच्छा समय बिताना चाहते है तो इन बातों को पहले से ही ध्यान में रखकर चले…

अगर आप किसी से फर्स्ट टाइम मिल रहे हैं,  तो मन में सबसे पहला सवाल यह उठता है कि कहाँ मुलाकात की जाये। वैसे आजकल के अधिकतर कपल्स मॉल को इस मामले में ठीक मानते है, पर जरूरी नहीं है कि जिसके साथ आप डेट पर जा रहे है उसे मॉल या रेस्टोरेंट पसंद आये। क्यूंकि कुछ लोगो को मिलने के लिए शांत जगह पसंद होती है ताकि वह आराम से बातचीत कर सके । इसलिए आप अपने से पहले अपने पार्टनर की पसंद के ध्यान रखे।

लड़के/ लड़कियां डेट के लिए अपनी ड्रेस को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन में रहता हैं। इसलिए फर्स्ट डेट के लिए सिंपल व सोबर ड्रेस पहनें, ताकि आपका फर्स्ट इंप्रेशन अच्छा जाए। अक्सर लड़कियां ज्यादा सुंदर दिखने के लिए डार्क कलर व हैवी मेकअप कर लेती हैं, वहीं लड़कों को भी ज्यादा रफ ऐंड टफ लुक अपनाने से बचना चाहिए।
अगर आप लड़के/ लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो निश्चित समय पर पहुंचे। इससे आपके पार्टनर पर आपका इंप्रेशन अच्छा बनेगा और उसे भी लगेगा कि आप उनसे मिलने के लिए उत्सुक थे। डेट पर जाने से पहले अपने फ्रेंड की पसंद-नापसंद जान लें, ताकि मिलते वक्त आप इन बातों का ध्यान रख सकें। जाहिर है कि उसकी पसंद से चलने से आपकी इमेज अच्छी बनेगी।

डेट पर अपने पार्टनर की तारीफ जरुर करें। जैसे तुम्हारी आंखें बहुत सुंदर है,  ड्रेस का कलर तुम पर अच्छा लग रहा है, तुम्हारी स्माइल बहुत स्वीट है जैसी बातें आपके रिलेशन को अच्छा बनाएंगी।

अगर आप पहली डेट पर ही फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपने पार्टनर की पसंद की मूवी देखने जाये। या आप कॉमिडी या रोमांटिक मूवी  देख सकते हैं। इससे आप दोनों का मूड अच्छा रहेगा। अगर आपको ऐक्शन या हॉरर फिल्में पसंद आती हैं, तो भी आप कॉमिडी या रोमांटिक मूवी  ही देखें। फिल्म देखते वक़्त आप अपने पार्टनर से बीचबीच में बात भी करते रहे, इससे आपके पार्टनर को लगेगा आप उनकी कंपनी इंजॉय कर रहे हैं।

जब आप खाने का आर्डर दे, तो अपने पार्टनर की पसंद भी पूछ ले। इससे उसे लगेगा कि  आप उसकी बहुत केयर करते हैं और जाहिर है कि इस तरह आपकी दूसरी मुलाकात जरूर होगी।

डेट से वापस जाने के बाद आप अपने पार्टनर को कॉल या मेसेज जरुर करे और उन्हें बताये कि उनके साथ दिन बिताकर अपने कितना एन्जॉय किया 

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज