अपना सेक्स विडियो बनाना पड़ा महंगा…

रोम
इटली की एक लड़की को ऑनलाइन प्रताड़ना के कारण खुदकुशी करनी पड़ी। उस लड़की का एक सेक्स विडियो इन्टरनेट पे वायरल हो गया था। इस बात का वह लड़की पर बुरा प्रभाव पड़ा और शर्म के कारण उसने खुदकुशी कर ली । तिजियाना कैंतोन ने नेपस में एक आदमी के साथ सेक्स किया था और 2015 में तिजियाना का सेक्स विडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया था।

तिजियाना कैंतोन  (31 साल) ने खुद ही अपने सेक्स पार्टनर के साथ अपना सेक्स विडियो बनाया था और अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को भेज दिया। उसने ऐसा विडियो अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को चिढ़ाने के लिए बनाया था। लोकल पब्लिक प्रॉसिक्युटर फ्रांसेक्को ग्रेसो ने इस मामले की जांच शुरू की है। इस सेक्स विडियो को फेसबुक, वॉट्सऐप के साथ अन्य सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
तिजियाना की दोस्त टेरेसा पेत्रोसिनो ने इस मामले में कहा, ‘मैं हैरान हूं कि कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। तिजियाना ने कुछ भी गलत नहीं किया था। जिन्होंने उस विडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उन्हें शर्म आनी चाहिए।’  लोगों ने इस विडियो के सामने आने पर ऑनलाइन खूब मजाक उड़ाया था।
तिजियाना के सोशल मीडया अकाउंट पर भी गंदे मेसेज आने शुरू हो गए थे। ऐसा लगातार हो रहा था। 2015 में इस वीडियो के पोस्ट होने के कुछ समय बाद इसे डिलीट कर दिया गया था पर कोई हर बार इसे फिर से अपलोड कर देता था। इसलिए तिजियाना को बेबस होकर अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी थी और  वह सबकी नजरो से बचने के लिए एक दूर दराज के गांव में रहने चली गई थीं। तिजियाना ने कानूनी रूप से अपना नाम भी बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की थी।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज