सोने के सिंहासन पर विराजते थे भगवान श्री गणेश

गणेश चतुर्थी उत्सव राजवाडे में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से पांच दिन तक शाही तरीके से इंदौर की होलकर रियासत में मनाया जाता था। इस उत्सव के लिए राजवाड़े की दशहरा कचहरी स्थायी जगह मानी जाती थी। झांकी के बीच सोने के सिंहासन के ऊंचे आसन पर मूर्ति की स्थापना की जाती थी। गणेशजी की दो मू्र्तियां जूनी इंदौर कऱगोणकर के घराने से बनवाई जाती थी। गणेशजी की दो मू्र्तियो में से एक सिंहासन पर और दूसरी नीचे की सीढ़ी पर स्थापित की जाती थी।

हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार राजोपाध्याय कवठेकर शाही लवाजमे और पालकी के साथ खरगोणकर के राजवाडे पहुचते थे। यहां पर मूर्तियों का पूजन किय जाता था फिर मूर्तियों को पालकी में रखा जाता था। शाही जुलूस सरकारी बैंड के साथ राजवाड़ा पहुंचता था। कमानी दरवाजे पर प्रवेश से पहले शाही फौज सलामी देती थी। ‘श्री खरगोणकर राजवाड़े’ में भगवान गणेश जी मूर्तियों को जवाहरात खाने से आए गहनों, सोने की डंडीवाली चंवर और छत्री को सिंहासन पर सजाते थे।

पूजन में इक्कीस पत्रियों मधुमालती, रूई, अर्जुन, माका, दुबेल, मोगरा, बेर, तुलसी, धोतरा, कनेर, शमी, अछाड़ा, डोरली, विष्णुक्रांत, अनार, देवदार, मखा, देवदार, पीपल, जूही, केवड़ा परिजात कमल के फूल शामिल होते थे। होलकर महाराज की मौजूदगी और मंगल वाद्यों की गूंज में भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की जाती थी। इस विधि से शाही परिवार में शाही रीति रिवाजों से गणपति की पूजा किया करता था।

  • Related Posts

    डर्बन क्लोव का पवित्र संकल्प: संपूर्ण विश्व के लिए नि:शुल्क संगम जल उपलब्ध कराना

    डर्बन क्लोव ने यह संकल्प लिया है कि संगम का पवित्र जल (नि:शुल्क संगम जल, नि:शुल्क गंगाजल) पूरी दुनिया के सभी लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। कृपया…

    जानिए लोहड़ी के त्यौहार का महत्व

    लोहड़ी के त्यौहार के विषय में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार मकर संक्रांति की तैयारी में सभी गोकुलवासी लगे थे। इसी वक्त कंस ने लोहिता नामक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज