Saturday, 20/4/2024 | 3:14 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

इन उपायों की मदद से चमक सकती है आपकी किस्मत

इन उपायों की मदद से चमक सकती है आपकी किस्मत

अधिकतर शास्त्र के अंतर्गत कई ऐसे छोटे व आसान उपाय बताए गए हैं, जिन उपायों को करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है। इन उपायों के बारे में काफी लोग या तो जानते नहीं है और अगर जानते भी हैं तो इन पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते है। इन उपायों पर विश्वास करने के लिए जरूरी है स्वयं पर विश्वास करना। तंत्र शास्त्र व ज्योतिष में बताया जाता है, यदि की भी उपाय को सच्चे मन से किया जाएं तो जल्दी ही इनका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। हम आज आपको कुछ ऐसे ही छोटे और आसान उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से विश्वास के साथ करने से आपकी जिंदगी की हर दिक्कते ख़त्म हो सकती है। ये उपाय निम्न प्रकार हैं-
अपनी हथेलियां देखें रोजाना सुबह आप जब उठें तो सबसे पहले अपनी दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों में बताया गयाहै, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व अंतिम भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसी वजह से हर रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।

सजाएं भगवान को फूलों से घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं को नियमित तौर पर फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। ऐसा नियम है की स्नान के बाद भगवान को तोड़े गए ताजे फूल ही चढ़ाना चाहिए।

रोजाना मातापिता का आशीर्वाद लें जब भी घर से बाहर निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर रोजाना छूकर आशीर्वाद लें, तभी कही जाए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और आप शुभ फल प्रदान करेंगे। अपने माता-पिता के आशीर्वाद से आने वाला संकट आपके सर से टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।

पहली रोटी गाय को दें रोजाना भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों में कहा है की, सभी देवताओं को गाय में निवास माना गया है। यदि प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवी देवता प्रसन्न रहते हैं और आपकी सारी मनोकामना को पूरी कर सकते हैं।

चीटियों को शक्करआटा डालें अगर आपकी किस्मत चमक जाए ऐसा आप चाहते हैं तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। इस उपाय को अपनाने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में आपकी सहायता करेगा।

पीपल पर जल चढ़ाएं रोजाना सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। माना जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। पीपल के पेड़ का महत्व इसी बात से भी जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता का उपदेश देते समय भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जिसमे बहुत सी मछलियां रहती हो। यहां नियमित रूप से स्वयं आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही सरल व अच्छा उपाय है। रोजाना यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी साडी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

सुबह करें झाड़ूपोछा अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रोज सुबह स्वयं झाड़ू-पोछा करें। याद रहे की सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और साथ ही व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के मुताबिक, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *