सुबह जगने के बाद पानी पीने से होते है कई लाभ

हमारे पेट से ही कई सारी बीमारियां जन्‍म लेती हैं इसलिए पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, तो क्‍यों न सुबह होने के बाद इसकी शुरूआत करें और उठने के तुरंत बाद खाली पेट पानी पियें और पेट को तंदरुस्त रखे। क्‍या आप जानते है कि अगर आप रोजाना सुबह नियमित रूप से उठने के बाद पानी पिये तो आपकी कितनी बीमारियां दूर हो सकती हैं? कई सारी बीमारियां हमारे पेट से ही जन्‍म लेती हैं और अगर आप खाली पेट सुबह पानी पियेगें तो आप इस खतरे से बच जायेगे। आइये जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ मिलता है।

पेट को साफ रहता है

जब आप काफी सारा पानी पीते हैं तो आपको अपने आप ही टॉयलेट जाने की इच्‍छा होने लगती है। अगर ऐसा रोज करेगें तब आपके पेट का सिस्‍टम गंदगी को बाहर निकालने लगेगा और आपका पेट साफ हो जाएगा। जिन लोगों को कब्ज़ की शिकायते रहती है उनके लिए ये उपाय बेहद कारगर साबित होता है।

भूख बढ़ती है

भूख न लगने की एक वजह आपके पेट का साफ़ न रहना भी हो सकता है। ऐसे में आपके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो आपका पेट साफ हो जाता है और इस प्रकार से आपको भूख लगती है। जिसके कारण आपका सुबह का नाश्ता अच्‍छा होता है।

त्वचा चमकदार बनती है

सुबह उठते ही जब आप सबसे पहले पानी पियेंगे, तो आपकी त्वचा चमकने लगेगी। इस उपाय से चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे पानी पीने से साफ हो जाएंगे।माना जाता है, चेहरे की चमक का पेट के स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। जब पेट ठीक रहेगा तो आपकी त्वचा भी स्वस्थ्य रहेगी।

शरीर से गंदगी बाहर निकाले

नियमित रूप से सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से आपके पेट के अंदर की हर प्रकार की गंदगी बाहर निकल जाती है। पानी शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। जब आप खाली पेट अधिक पानी पी कर टॉयलेट करते हैं, तब आपका शरीर गंदगी से छुटकारा पा लेता है और आपको ताजगी का एहसास होता है।

सिरदर्द से छुटकारा

अक्सर देखा जाता है कि, लोगों को नींद पूरी करने के बावजूद भी सुबह सिर दर्द महसूस होता है। हम लोगो में से काफी लोगों को ये बात नहीं मालूम होती कि कई बार हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी ही वजह से भी सिर में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो कोशिश कीजिये कि सुबह सुबह खाली पेट बहुत सारा पानी पियें।

खून बढ़ता है

सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से आपका शरीर का खून बढ़ाता है। खाली पेट पानी पीने से रेड ब्‍लड सेल्‍स जल्‍दी जल्‍दी बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण हमारे शरीर में खून की मात्रा बढने लगती है, इसलिए अगर आपको खून की कमी है तो आप सुबह खाली पेट पानी जरूर से पीना शुरू करे।

वजन घटता है

अगर आप ओवर वेट हैं, और वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीना आपकी मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से खराब ‘ट्रांसफैट’ बाहार निकल कर शरीर का ‘फैट मैटोबॉलिज्‍म’ बढ़ाता है। जिसकी वजह से आपको वजन घटाने में आसानी होती है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज