सफेद बालों की समस्या से पाए छुटकारा इन घरेलू उपायों से

अधिकांश लोग समय से पहले अपने बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान होते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा कर देख लीजिए। यकीनन इससे आपको फायदा होगा। समय से पहले सफेद बालों की परेशानी के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर गर्म कर लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर उसे अपने बालों और सिर पर तेल से मालिश करें। बालों को धोलने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए या रात भर छोड़ दें। इस उपाय को कम से कम हफ्ते में एक या दो बार करें।

दूसरा प्रयोग में नारियल के तेल को नींबू के रस के साथ मिला कर किया जा सकता है। नींबू का रस मिलाकर नारियल तेल को अपने बालों और सिर की जड़ो में लगाकर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घटे बाद ही अपने बालों को धुलें। नारियल का तेल सफेद बालों के विकास को रोकने में मददगार सिद्ध होता है। प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने या बालों के झड़ने और गंजापन को रोकने में सहयता करता है। एक कांच के कटोरा में प्याज और नींबू का रस को मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। दरअसल प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका उपयोग गर्मियों में करना ठीक रहेगा। बादाम का तेल, नींबू का रस, और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे आपके बाल धीरे-धीरे काले होंगे।

अपने बाल को काले करने के लिए मेंहदी पत्तों का प्रयोग भी कारगर है। एक मुट्ठी मेंहदी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में तीन चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच सादे दही को मिलाकर इया मिश्रण को अपने बालों पर समान रूप से लगाएं, फिर सूख जाने के बाद बालो को अच्छी तरह से धो लें। नारियल के तेल में कुछ करी पत्ते को पत्तियों के काले होने तक गर्म करे। फिर इसके ठंडा हो जाने पर अपने सिर और बालों में इस तेल से मालिश करें। बालों को धोने से पहले 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। तिल का तेल या काले तिल समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा दिलाने में अत्यधिक प्रभावी है। रोजाना एक चम्मच काले तिल का बीज का सेवन कम से कम तीन महीने तक करें। अपने बालों पर तिल के तेल से मालिश करें, इससे बहु फायदा मिलेगा।

लौंग का तेल या भृंगराज का तेल सफेद बालों के समस्या से छुटकारा दिलाने का एक अच्छा उपाय है। बालों को काला करने के साथ-साथ काली चाय बालो को मुलायम और चमकदार बनाता है। एक कप पानी में दो चम्मच चाय की पत्तियों को डालकर उबाल लें। उसमें एक चम्मच नमक मिला लें। फिर ठंडा होने पर छानकर इस पानी से अपने बालों और सिर की मालिश करें और एक घंटे के बाद ठंडे पानी से धो लें। जैतून का तेल में लौकी के रस को या लौकी के रस में तिल का तेल मिलाकर अपने सिर और बालों की मालिश करें। चौलाई का ताजा रस बालों की प्राकृतिक रंग बनाए रखने, बालों के झड़ने और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज