Thursday, 25/4/2024 | 11:19 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

मोबाइल-लैपटॉप से कमजोर हो रही आंखे, इन चीजों का सेवन जरुर करे

मोबाइल-लैपटॉप से कमजोर हो रही आंखे, इन चीजों का सेवन जरुर करे

वर्तमान समय में मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग करने वालों की संख्या बढ़ गई है। बच्चे भी सारा वक्त टीवी या कंप्यूटर के सामने ही बिता देते हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी का कमजोर होना तो निश्चित है। काम तो आप रोक नहीं सकते इसलिए जरूरी है कि आप आंखों की बराबर देखभाल करें। इसलिए कुछ चीजों का सेवन करने में आप ना चूके। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पत्तागोभी, पालक में ल्यूटिन और जीनैनथिन तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है। ये तत्व मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचाता है। साथ ही मटर, ब्रोकली भी आंखों के लिए लाभदायक होते हैं।कुछ मेवे जैसे पिस्ता, अखरोट, बादाम का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये विटामिन ई से परिपूर्ण होते हैं।

जो लोग नॉन वेज का सेवन करते है उसके लिए ये फायदेमंद होता है। अगर मछली का नियमित सेवन करे तो ये आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है क्योकि मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता शामिल होता है जो आंखों को सूखा नहीं पड़ने देता और उनमें पानी बनाए रखता है। इससे आंखें खराब नहीं होतीं। नींबू, संतरे जैसे खट्टे फल खाने चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो मोतियाबिंद होने की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा राजमा, लोबिया जैसी सब्जियों को अपने खाने में शामिल जरुर करे। ये बायफ्लैवोनॉएड और जिंक से परिपूर्ण होते हैं जो रेटिना यानी आंख के पीछे के पर्दे को सुरक्षित रखता है और मुतियाबिंद या आंख खराब होने के खतरे को कम करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अंडों का सेवन करना न भूले इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। रात में न दिखने की दिक्कत को भी कम करता है। इसलिए अंडे जरूर खाने चाहिए। आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सूर्यमुखी फूल के बीजों को नियमित खाना चाहिए। ये आंखों में होने वाली कई बीमारियों से बचाता है। इनमें विटामिन ई और जिंक होता है। विटामिन ए और सी से भरे हुए फलो और सब्जियों का सेवन जरुर से करे जैसे गाजर, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, कद्दू, मक्के, लाल और पीली शिमला मिर्च को खाना चाहिए। इसके सेवन से आंख स्वस्थ रहती है और बिमारिया भी कम होती है।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *