Thursday, 18/4/2024 | 2:47 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

इस खतरनाक फोटोशूट से सबको कर दिया हैरान….

इस खतरनाक फोटोशूट से सबको कर दिया हैरान….

दुबई। रूस की एक मॉडल विक्टोरिया ने फोटोशूट कराने के लिए दुबई के एक गगनचुम्बी इमारत के टॉप पर लटक गयी। 306 मीटर ऊंचा सियान टावर विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। इस फैशन फोटो शूट के दौरान 22 साल की मॉडल विक्टोरिया ऑडिंट्सोवा सिर्फ अपने साथी का हाथ पकड़े थी। मॉडल विक्टोरिया ने इस फोटोशूट का विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे लोग देखकर आश्चर्य में पड़ गये हैं।

इस विडियो में देखा जा सकता है किस तरह विक्टोरिया अपने मेल असिस्टेंट का हाथ पकड़े हुए इमारत से कुछ फुट नीचे जाती हैं और फिर हवा में झूलने लगती हैं। यह एक बेहद खतरनाक और हैरान कर देने वाला स्टंट था। इस विडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि विक्टोरिया स्वभाव से काफी साहसी और कुछ रोमांचक करने में विश्वास रखती हैं।

सोशल मीडिया पर विक्टोरिया के 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाली विक्टोरिया ने अपने शूट में बताया, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने यह कर दिया है। मैंने यह विडियो देखा। मेरे हाथ से पसीने छूटने लगे।”

विक्टोरिया के अपने सोशल मीडिया पेज पर विडियो शेयर करते ही वह तुरंत वायरल हो गया। हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने कई प्रशंसकों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि अगर थोड़ी सी भी गलती हो जाती तो उनके जान जाने की भी संभावना थी।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *