शादी का झांसा देकर पांच माह तक करता रहा यौन शोषण

पुलिस ठाणे में एक युवती एसपी के सामने अपने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत लेकर पहुंची। एसपी को शिकायत करने पर आरोपी पीडि़ता के साथ शादी करने को भी तैयार हो गया, लेकिन पीडि़ता ने कहा उसके साथ गलत हुआ है और वो इसकी सजा उसको दिलवा के रहेगी।

निर्भया प्रभारी मनीषा दांगी ने बताया अकोदिया निवासी एक युवती को अशोक नगर में रहने वाले गोविंदसिंह ने शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया और 5 माह पहले यौन शोषण किया। अकोदिया मंडी में काम करने अशोक नगर निवासी गोविंदसिंह ने बाद में युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके चलते गत दिनों जनसुनवाई में पीडि़ता ने एसपी डॉ. मोनिका शुक्ला को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन पर एसपी ने निर्भया प्रभारी को जांच करने के लिए निर्देश दिए। निर्भया प्रभारी ने बताया कि जांच करने पर युवती की बात सच होने की जानकारी सामने आई। ऐसे में युवक को बुलवाकर दोनों की काउंसिलिंग कराई। इसके बाद गोविंदसिंह ने पीडि़ता से शादी करने की बात कही, लेकिन पीडि़ता ने कार्रवाई की मांग करते हुए शादी से इंकार कर दिया। इस स्थिति में प्रतिवेदन तैयार करके एसपी के पास भेजा जाएगा। इसके आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज