माथ्यू कॉरी ने बनाई एक मिनट में कपड़े सुखाने वाली ‘ड्राई-गो’ मशीन

जब आप भी कहीं घूमने जाते हैं तो अपने गंदे बदबूदार कपड़ों से परेशान हो जाते होगे न! लेकिन अब हर जगह तो आपको वॉशिंग मशीन मिलने वाली नही है और न इतनी सुविधा कि कपड़े धुल कर सुखा सकें। लेकिन ये नई मशीन बिना आपका बोज बढ़ाए ऐसा कर सकती है। सिडनी के रहने वाले एक छात्र माथ्यू कॉरी ने 400 ग्राम की ड्राईगो नाम की एक मशीन बनाई है जो मात्र एक मिनट में कपड़े सुखा देगी।

ड्राईगो मशीन में बने छेद गीले कपड़ों के पानी को सोख कर उसे भाप में बदल देते हैं। इसके लिए कपड़ों को इस मशीन में लगी दो प्लेटों के बीच रखकर बंद करना होता है और बस एक मिनट में सारे कपड़े सूख जाते हैं। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार माथ्यू कॉरी को ये आईडिया अपनी एशिया की यात्रा के समय आया जहां कॉरी ने लोगों को बसों की खिड़कियों पर अपने गीले मोजे, रुमाल सुखाते देखा। तभी उन्होंने तय किया कि ऐसी मशीन बनाई जाए जिसे आसानी से साथ भी ले जा पाएं और काम भी हो जाए। सिडनी के माथ्यू कॉरी ने पिछले 10 महीनों में डिजाइनरों, इंजीनियरों के साथ मिल कर इसे तैयार किया है। इसे आगे बढ़ाने के लिए कॉरी पैसे जुटा रहे हैं।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज