मशहूर अभिनेत्री साधना का मुंबई में निधन

मशहूर अभिनेत्री साधना का शुक्रवार को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हो गया. 74 साल की अभिनेत्री साधना कुछ समय पहले से ही बीमार चल रही थी. साधना का पूरा नाम ‘साधना शिवदासानी’ था. उनके नाम पर ‘साधना कट’ हेयरस्टाइल बहुत मशहूर हुआ था. साधना ने ‘मेरा साया’, ‘वक़्त’, ‘आरज़ू’, ‘मेरे मेहबूब’, ‘लव इन शिमला’, ‘आप आए बहार आई’, ‘वो कौन थी’, ‘राजकुमार’, ‘असली नकली’, ‘हम दोनों’ जैसी कई मशहूर हिट फ़िल्मों में काम किया था. कई लोग उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.साधना, अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पिछले साल रैंप पर भी दिखी दी थीं. निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया, ‘आरआईपी साधना आंटी सौंदर्य, आत्मविश्वास और आकर्षण की आपकी विरासत अमर रहेगी.’

पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया, ‘साधना जी पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके नाम पर हेयरस्टाइल शुरू हुआ. उनका “साया” हमेशा ज़िंदा रहेगा.’ ट्विटर पे गायिका लता मंगेशकर ने कहा, ‘मुझे अभी पता चला कि मेरी पसंदीदा अभिनेत्री साधना जी का आज के दिन स्वर्गवास हो गया है. वो एक बहुत बड़ी कलाकार थी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ अभिनेता संजय ख़ान जो साधना के साथ फ़िल्म ‘एक फूल दो माली’ और ‘इंतकाम’ में काम कर चुके हैं उनका कहना कि, “मैंने साधना जी के साथ अपनी दो सबसे कामयाब फ़िल्में की थीं. वो बेहद ख़ूबसूरत थीं. बहुत सुंदर तरीके से चलती थीं. उन्हें हेयर स्टाइलिंग की बहुत समझ थी की उन्होनें एक बार मुझे एक नया हेयर स्टाइल दिया था.” उन्होंने कहा, “साधना जी के पति आरके नैय्यर मेरे करीबी मित्र थे. मुझे याद है कि साधना जितनी ख़ूबसूरत थी उनका दिल भी उतना ही साफ़ था.”

संजय ख़ान ने कहा, ”मैं उनसे मिलने नहीं गया क्योंकि मुझे मालूम था कि वो ठीक नहीं हैं. उन्हें दावत देने की मेरी ख़्वाहिश अधूरी रह गई. मैं उन्हें बीमार नहीं देखना चाहता था. बहुत दुख है.” अभिनेत्री आशा पारेख का कहना ही कि, ‘पिछले हफ़्ते ही हम लोग मिले थे और हमारी पार्टियां होती थीं, जिनमें हम बीते ज़माने की एक्ट्रेसेज़-हेलेन, वहीदा रहमान, शम्मी आंटी और कई लोग साथ मिलते थे. साधना जी तबियत पहले से ख़राब थी और पांच-छह कोर्ट केस भी चल रहे थे, जिनके चलते वह परेशान रहती थीं. उन्होंने कभी अपने दुख को हमारे सामने आने नहीं दिया.’ आशा पारेख कहती हैं कि वह बहुत पॉपुलर अभिनेत्री थीं और उसका ‘साधना कट’ मुझे आज भी याद है.’ मुँह के कैंसर की वजह से पिछले साल साधना जी की सर्जरी हुई थी. और पिछले ही साल वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप पर भी दिखी थीं.

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज