Tuesday, 19/3/2024 | 9:50 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

भारतीय मूल की कई पोर्न स्टार्स ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई कर रही अब भी काम

भारतीय मूल की कई पोर्न स्टार्स ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई कर रही अब भी काम

13 मई 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में जन्मी सनी लियोनी को पोर्न स्टार के तौर पर जाना जाता है, हालाँकि सनी अपने एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बना चुकी है। सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। एडल्ट फिल्मों में आने के कारण उन्होंने अपना नाम सनी रख लिया था। जल्दी ही उनपर डॉक्युमेंट्री रिलीज होने वाली है, जो उनकी लाइफ के कई राज को सामने लाएगी।

सनी लियोनी के अलावा भी इंडियन मूल की कई पोर्न स्टार एडल्ट इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। हालांकि, इनमें से कई अपने इस काम को छोड़ चुकी हैं तो कई अब भी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। आइये डालते हैं नज़र इंडियन मूल की चुनिंदा पोर्न स्टार्स पर….

प्रिया अंजलि राय

दिल्ली में जन्मी प्रिया ने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। 2007 में 29 साल की उम्र में उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन किया और 2013 में उन्होंने इसे छोड़ने का एलान कर दिया। जून 2013 में उन्होंने यह भी एलान किया था कि वे किसी बिजनेसमैन से शादी कर रही हैं, जो एडल्ट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता है।

सहारा नाइट

सहारा ने 2004 में एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। सहारा नाइट का असली नाम सईदा वोराजी है। सहारा ने कई हार्डकोर पोर्न फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’ नाम के अमेरिकी शो में प्रोस्टिट्यूट का रोल भी किया है। सहारा गुजराती परिवार से हैं। उन्हें पहली मुस्लिम पोर्न स्टार का टाइटल भी मिल चुका है। कहा जाता है कि सहारा को कई धमकियां मिली थी मुस्लिम धर्म को छोड़ने को पर उन्होंने मुस्लिम धर्म को नहीं छोड़ा।

जेड ज्वेल

जेड ज्वेल का जन्म हैदराबाद में हुआ था जेड ज्वेल लाइफ के शुरुआती 8 साल इंडिया में रहीं। इसके बाद जेड इंग्लैंड और बाद में यूएस सेटल हो गईं। एक बार जेड ने बताया था कि 20 साल की उम्र तक उन्होंने Kiss तक नहीं किया था। 1997 में 21 साल की उम्र में जेड ने पोर्न इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था। इससे पहले वे मेडिकल फील्ड में काम कर रही थीं।

अंजलि कारा

अंजलि का जन्म इंडिया में हुआ। लेकिन अब वे यूके में रहती हैं। उन्होंने 2003 में पोर्न मूवी से अपने करियर की शुरूआत की थी और 2007 तक काम करती रहीं। अब वे डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। अक्टूबर 2012 में उनकी फिल्म ‘रेडियो इरोटिका’ रिलीज हुई थी।

रेशमा

रेशमा को खासकर मलयालम फिल्मों में पोर्न क्वीन के रूप में जाना जाता है। मलयालम फिल्म ‘शकीला’ के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी। वे प्रोस्टिट्यूशन में गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि सभी छुप-छुपकर हमारी फिल्मों को एन्जॉय करते हैं और पब्लिकली हमारा अपमान करते हैं।

नाडिया नाइस

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नाडिया भारतीय मूल की ब्रिटिश पोर्न स्टार हैं। बताया जाता है कि उनकी मां हाफ इंडियन और हाफ ब्रिटिश थीं। इस वजह से उन्हें हाफ इंडियन पोर्न स्टार माना जाता है।

ली जे

ली जे भारतीय मूल की पोर्न स्टार हैं। उनका जन्म यूके में हुआ था। इंडियन लुक्स के कारण वे पोर्न इंडस्ट्री में खूब पॉपुलर हुईं।

डेस्टिनी डेविल

डेस्टिनी को इंडिया की बेस्ट पोर्न स्टार्स में गिना जाता है।उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। लेकिन मूल इंडियन है। खूबसूरत इंडियन फेस होने के चलते लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं।

आशा कुमारा

21 साल की आशा कुमार इंडियन पोर्न स्टार हैं। वे गोवा से ताल्लुक रखती हैं। इंटरनेट पर उन्होंने अपनी पोर्न वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

गया पटेल

गया का जन्म भी भारत में हुआ था, गया ने 2007 में पोर्न इंडस्ट्री से अपना कैरियर शुरू किया था। उनका असली नाम शेरान गायत्री पंचम है। 2009 में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री छोड़ दी और अब अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *