ब्रा खरीदते वक़्त इन बातों का जरुर रखे ध्यान

एक स्टडीज से यह पता चला है कि ज्यादातर महिलाएं जींस, जूते, टॉप्स और अन्य सामानों के मुकाबले में अपनी ब्रा पर बहुत कम पैसे खर्च करती हैं, जबकि  ये सही नहीं है। बटरकप्स कंपनी की संस्थापक और सीईओ अर्पिता गणेश बता रही हैं कि  ब्रा महिलाओं के लिए क्यों अहम है। आइये जानते हैं,

अधिक इस्तेमाल होने वाला गार्मेंट

ब्रा को दूसरे कपड़ो के तुलना में सबसे ज्यादा पहना जाता है। स्टडीज के मुताबिक, एक सिंगल ब्रा को एक दिन में करीब 16 घंटे और साल भर में 5,840 घंटे पहना जाता है। यानी ब्रा आपके वार्डरोब का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गार्मेंट होता है, जो आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ब्रा की खरीदारी

अधिकतर महिलाएं ब्रा खरीदते वक़्त उतनी दिलचस्पी नहीं लेती हैं, जितना अन्य कपड़ों की खरीदारी में लेती हैं । पहली बार में ही कोई अच्छा कलर और साइज मिलने पर वे ब्रा खरीद लेती हैं। उनको पता नहीं होता है कि इस तरह से वे ऐसी ब्रा खरीद लेती हैं, जिनको पहनकर उन्हें  कंफर्टेबल महसूस नहीं होता है। इसलिए ब्रा खरीदते  समय फिटिंग और सही साइज पर जरूर ध्यान दे।

उचित ब्रा का चुनाव

वक़्त के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं, जिस कारण से शरीर की फिटिंग में भी बदलाव होता रहता है । कपड़ों की खरीदारी के समय फिटिंग का ध्यान तो रखा जाता है लेकिन ब्रा की बारी आती है तो महिलाएं कतराती हैं। जिस तरह से शरीर के बाकी हिस्सों में बदलाव होता है, उसी तरह छाती में भी बदलाव होता है। इसलिए अपने सही लुक के लिए सही ब्रा का चुनाव करें।

कॉन्फिडेंस में वृद्धि

जिस तरह से अन्य कपड़े अलग-अलग स्टाइल्स में मिलते हैं, उसी तरह ब्रा भी अलग-अलग स्टाइल में मिलते हैं ।सही ब्रा लेने पर आपके अंदर जितना कॉन्फिडेंस पैदा होता है, उतना जींस की एक जोड़ी से भी पैदा नहीं होता।

टिकाऊ और फैशनेबल हो ब्रा

ज्यादातर महिलाएं ये सोचती हैं कि ब्रा जैसे कपड़े के छोटे टुकड़े पर इतना खर्च करना सही नहीं हैं। पर वो ये बात को भूल जाती है कि ब्रा को कपड़ो से भी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है । आपकी ब्रा सिर्फ कंफर्टेबल ही नहीं होनी चाहिए बल्कि इसका टिकाऊ और फैशनेबल होना भी जरूरी है। इसलिए ऐसी ब्रा लेनी चाहिए जो बहुत ही टिकाऊ फैब्रिक की बनी हो, ताकि वो लम्बे समय तक चल सके और उसका आकार भी सही रहे। इसलिए अपने लुक को बेहतर और ज्यादा समय तक कंफर्टेबल महसूस करने के लिए आपको ब्रा पर ज्यादा खर्च करना चाहिए।

परिधान की बुनियाद

सभी महिलाओं को इस बात की समझ होनी चाहिए कि आपकी ब्रा आपके परिधान की बुनियाद होती है। ब्रा कॉन्फिडेंस बढ़ाने में आपकी मदद करती है इसलिए आपको इसके अहमियत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज