बड़े रोम छिद्रों को त्वचा से कैसे करें दूर

बहुत से लोगों के चेहरे पर अक्‍सर स्किन पोर्स बड़े हो जाते हैं, ये बड़े खुले रोम छिद्र भद्दे लगते हैं और त्वचा को परेशान भी करते हैं, हालांकि कुछ सस्ते और आसान उपायों की मदद से इन्हें ठीक किया जा सकता है। चेहरे की त्‍वचा के रोम छिद्र बताते हैं कि त्‍वचा कितनी स्‍वस्‍थ है। लेकिन काफी लोगों के चेहरे पर अक्‍सर बड़े पोर्स या रोम छिद्र बड़े हो जाते हैं। आपकी उम्र के साथ ये रोम छिद्र भी बड़े होते जाते हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की चमक कम होती जाती है। ये बड़े खुले रोम छिद्र त्वचा को और भी ज्यादा भद्दा बना देते हैं और परेशान करते हैं। यह समस्या आमतौर पर तैलीय त्वचा में अधिक होती है। सौंदर्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई बार गलत मसाज करने से भी रोम-छिद्र गैरजरूरी तौर पर खुल जाते हैं। हालांकि इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।

सेब साइडर सिरका

एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक ‘अस्ट्रिन्जन्ट’ है। इसे टोनर के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसे पानी में मिलाकर कोटन ब़ल की मदद से अपने चहरे पर लगाएं। इस टोनर स्वाभाविक रूप से आपकी त्वचा में कसाव आएगा, और बड़े पोर्स कम होगें। इससे मुंहासों की सूजन भी कम होती है। ये उपाय त्वचा के लिए फायदेमंद है।

रोजाना ठीक से साफ करें चहरा

बड़े पोर्स को दूर करने के लिए त्वचा को रोज अच्छी तरह से साफ़ करे। दरअसल पोर्स तब बड़े होते हैं जब गंदगी, तेल, या बैक्टीरिया, उनमें भर जाते हैं और सूजन पैदा करने लगते हैं। इसलिए सॉफ्ट क्लिंजर से नियमित रूप से रोजाना अपना चेहरा धोएं, लेकिन केवल दिन में दो बार। सुबह और रात को सोने से पहले।

फलों का रस

फलो का रस भी त्वचा के लिये काफी लाभदायक होता है. फल के रस में जैसे पाइनएप्‍पल और पीच आदि से चेहरे को साफ करने से न सिर्फ खुले हुए पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है बल्कि त्वाचा में रौनक भी आती है। इसके लिए फलों के रस को चेहरे पर लगा कर 10 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

टमाटर जूस या पैक

टमाटर के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ समय तक मसाज करें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। या फिर टमाटर को पैक के रूप में प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच कियोलिन पाउडर को टमाटर के गूदे में मिला ले फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। बड़े पोर्स की समस्या में लाभ होगा।

अंडे का सफेद भाग

त्वचा को टोन को अंडे का सफेद भाग अस्थायी रूप से आपके पोर्स को छोटा करता है। इसे लगाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को कटोरी में डालकर उसमें नींबू आधा निचोड़ लें। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट तक लगा रहने दे। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही

एक अद्भुत क्लिंजर के रूप में दही का प्रयोग किया जाता है जो त्वचा के पोर्स को छोटा करने में भी मदद करता है। दही में मौजूद ‘लैक्टिक एसिड’ पोर्स में मौजूद गंदगी को दूर करता है। इसे लगाने के लिए एक बड़ा चम्मच दही का लेकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें। और 10 मिनट लगा रहने के बाद गीले साफ तौलिये से साफ कर दें। और फिर चेहरे को धो लें। दही चहरे पर मौजूद लाइनों और झुर्रियों को रोकने में भी आपकी मदद करती है।

बेकिंग सोड़ा पेस्ट

बेकिंग सोडा एक सस्ता और असरदार एक्सफ़ोलीएटर है, जो चेहरे के मुंहासे और ब्लैकहेड्स को दूर करता है, और पोर्स को साफ और छोटा रखता है। बेकिंग सोड़ा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर गोलाई में हल्के से मसाज करें। 30 सेकंड के बाद धो लें।

रोज वॉटर

रोम छिद्र/पोर्स को बंद और साफ करने के लिये रोज वॉटर को चेहरे पर लगाकर उसे साफ करें। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो थोड़ा-सा कत्था लें और इसे गुलाब जल में और यदि त्वचा रूखी है तो दूध में धो लें। ध्यान रहे कि कत्थे की मात्रा मसूर के दाने जितनी ही होनी चाहिए। अब इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर ले और एक चम्मच लेमन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।  इससे ओपन पोर्स की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इस उपाय को करने से चेहरे की में चमक आती है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज