‘कोई रास्ता नहीं बचा, सलमान के घर जाकर उनसे माफी मांगूगा’

लोकप्रिय संगीतकार अरिजीत सिंह किसी भी कीमत पर सलमान खान को नाराज नहीं रहने देना चाहते है। कुछ दिन पहले अरिजीत ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए सलमान से माफ़ी मांगी पर उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अब अरिजीत सिंह ने सलमान खान के घर जाकर उनके सामने सारी बातो को क्लियर करने की सोची है। बॉलीवुड की लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है की, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से मिलकर अरिजीत उहने ये बताना चाहते हैं कि उनकी कोई भी गलती नहीं है, सलमान उनको प्लीज माफ कर दें।

दरअसल एक अवार्ड शो के दौरान ही अरिजीत और सलमान के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। उस अवार्ड शो को सलमान खान और रितेश देशमुख मिलकर होस्ट कर रहे थे। उसी दौरान जब अरिजीत सिंह को अवार्ड लेने के लिए बुलाया गया तो उनके जरा सा देर पर आने से सलमान ने कहा कि ‘सो गया था क्या?’ इसपर अरिजीत ने जवाब देते हुए कहा, “आपकी एंकरिंग से कोई भी सो जाएगा”। इस घटना के बाद सलमान ने अरिजीत के सभी गानों को सुलाने वाला कहा। शायद यही वजह है की सलमान की फिल्मो में अरिजीत के गाने नहीं होते है।

दरअसल दो साल पहले अवार्ड शो ने हुए इस घटना पर लोगो की नजरे हाल ही में अचानक से तब पड़ी जब कुछ दिन पहले ही अरिजीत सिंह ने फेसबुक पर एक लंबा माफीनामा सलमान के नाम पोस्ट किया था। और अपने इस पोस्ट को करीब एक घंटे के बाद उन्होंने खुद फेसबुक से हटा दिया। लम्बे समय के बाद इस विवाद के सामने आने की वजह भी सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ही है। इस फिल्म में अरिजीत सिंह ने एक गाना रिकॉर्ड किया है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सलमान खान को अरिजीत पसंद नहीं है इसी वजह से सलमान खुद इस गाने को फिल्म में रखना नहीं चाहते, वही इस फिल्म से जुड़े लोगो ने इस बात को गलत बताता हैं।

इस बात का अरिजीत को डर लगा हैं की फिल्म से गाने को ना हटाने की गुजारिश वो सलमान से कर रहे हैं। यहाँ तक की उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया कि कई बार वो सलमान से मिलने की कोशिश कर चुके लेकिन फिर भी मिल नहीं पाए। हाल ही एक इंटरव्यू में अरिजीत ने कहा कि वो अभी वो बाहर हैं लेकिन वापस आकर सलमान के घर अरिजीत खुद जाएंगे और सलमान की नाराजगी को ख़त्म करेगे।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज