Tuesday, 19/3/2024 | 5:52 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

एक फिल्म के 40-50 लाख रूपये लेते हैं ये भोजपुरी स्टार्स…

एक फिल्म के 40-50 लाख रूपये लेते हैं ये भोजपुरी स्टार्स…

अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के टॉप एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने मुंबई में तीन करोड़ रुपए का फ्लैट और 78.58 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज GLE 250d खरीदी है। आखिर ये फिल्म स्टार्स एक फिल्म के लिए कितने पैसे चार्ज करते हैं।  50 से 10 लाख रुपए तक लेते हैं ये स्टार्स….

खेसारी लाल यादव

  • भोजपुरी फिल्मों के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव को शत्रुघ्न यादव के नाम से भी जाना जाता है।
  • खेसारी का जन्म साल 1986 में बिहार के सीवान में हुआ था। खेसारी भी पवन, दिनेश, मनोज तिवारी की तरह सिंगर हैं।
  • खेसारी को पहली सक्सेस भोजपुरी एलबम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली।
  • उन्होंने साल 2012 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से एंट्री की थी।
    बताया जाता है कि खेसारी गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी।
  • दिनेश टीवी एंकरिंग में भी काफी फेमस हैं। उन्‍हें अपनी हर एक फिल्‍म के लिए कम से कम 40-50 लाख रुपए मिलते हैं।

पवन सिंह

  • भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह भी इंडस्ट्रीज के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं।
  • भोजपुरी एलबम से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह एक फिल्म के लिए 30-40 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।
  • पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है।
  • पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है।
  • बता दें कि पवन सिंह शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

रवि किशन

  • रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के टॉप एक्टर्स में दूसरे स्थान पर आते है।
  • रवि किशन को भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन भी कहे जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा कई बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है।
  • रवि किशन ने सलमान से लेकर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है।
  • उन्होंने भोजपुरी और बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
  • फिलहाल, वे कई फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। रवि किशन अपनी एक फिल्‍म के लिए 20 से 50 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।
  • रवि किशन को गाड़ियों का भी शौकिन माना जाता है। उनके पास लग्जरी कार्स और बाइक्स का कलेक्शन है।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

  • भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्‍टार निरहुआ मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद तीसरे सबसे बड़े एक्टर हैं।
  • दिनेश लाल अपनी एक फिल्‍म के लिए 30 से 35 लाख रुपए लेते हैं।
  • दिनेश के बारे में बताया जाता है कि वे काफी गरीब फैमिली से आते हैं।
  • निरहुआ सटल रहे नाम के भोजपुरी एलबम से वे चर्चा में आए थे।
  • दिनेश अपनी फिल्मों के अधिकतर गाने खुद गाते हैं। कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी सफल मानी जाती है।
  • उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा में बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रिन शेयर किया था।

मनोज तिवारी

  • भोजपुरी फिल्म में सबसे पहला नाम आता है एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी का।
  • ससुरा बड़ा पइसा वाला से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री मारने वाले मनोज तिवारी कमाई के मामले में टॉप पर हैं।
  • मनोज तिवारी एक भोजपुरी फिल्म में एक्टिंग के लिए 50 लाख रुपए फीस के तौर पर लेते हैं।
  • हालांकि इनदिनों वे दिल्ली नगर निगम चुनाव में व्यस्त हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उनकी डिमांड बनी हुई है।
  • आपको बता दें कि मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’ ने जबर्दस्त कमाई की थी।
  • बताया जाता है कि फिल्म लाखों में बनी थी और कमाई का आंकड़ा करीब 20 करोड़ तक पहुंचा था।

प्रवेश लाल यादव

  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में एक्‍टर और सिंगर प्रवेश लाल भी काफी फेमस हैं।
  • 11 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जन्मे प्रवेश लाल एक्टिंग और सिंगिंग के साथ-साथ सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं।
  • उन्होंने साल 2009 में भोजपुरी फिल्म चलनी के चालल दुल्हा से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी।
  • हालांकि मूवी आज का अर्जुन से वे चर्चा में आए थे। प्रवेश एक फिल्‍म के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

विनय आनंद

  • मुंबई में 23 मार्च 1978 को पैदा हुए विनय आनंद बॉलीवुड सुपर स्‍टार गोविंदा के भांजे हैं।
  • विनय आनंद ने कई लो बजट वाली बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है।
  • बॉलीवुड में सक्सेस न मिलने के बाद विनय ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था।
  • विनय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म सौतेला से की थी।
  • हिंदी फिल्मों में उनकी ‘आमदनी अट्ठनी, खर्चा रुपइया’ सबसे सफल फिल्म थी। इस फिल्म में गोविंदा भी थे।
  • इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में भी विनय काम कर चुके हैं।
  • आपको बता दें कि विनय एक भोजपुरी फिल्म के लिए आठ से नौ लाख रुपए चार्ज करते हैं।

बिराज भट्ट

  • नेपाल में पैदा हुए एक्‍टर और स्‍टेज आर्टिस्‍ट बिराज भोजपुरी की तमाम बड़ी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं।
  • बिराज और दिनेश लाल यादव को जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में काफी पसंद की जाती है।
  • बिराज एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 8 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
  • बता दें कि बिराज नैनीताल से सटे नेपाल के धनगढ़ी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग देहरादून से हुई है।
  • कॉलेज के दिनों में ही विराज ने मॉडलिंग शुरू की और फिर फिल्मों में आ गए।

सुदीप पांडे

  • सुदीप भोजपुरी मूवीज के साथ साथ दूरदर्शन और महुआ चैनल के कई कार्यक्रमों में एक्‍टिंग कर चुके हैं।
  • बता दें कि सुदीप अपनी एक मूवी के लिए करीब 8 लाख रुपए वसूलते हैं।
  • सुदीप की फिल्मों में जहां कॉमेडी और रोमांस का तड़का होता है, वहीं इनकी फिल्में एक्शन से भी भरपूर होती हैं।
  • भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता सुदीप पांडेय की फिल्में जबर्दस्त ग्लैमरस होती हैं।

यश मिश्रा

  • भोजपुरी फिल्मों के यश मिश्रा यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं।
  • यश को इंडस्ट्रीज में उनकी पर्सनॉलिटी और फिजीक के लिए जाना जाता है।
  • यश दर्शकों के बीच काफी पॉप्यूलर हैं। यश एक फिल्‍म के लिए करीब 7 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
  • उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता है। यश ने राजा जी आई लव यू से इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *