Friday, 29/3/2024 | 5:51 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

नियमित 1 कटोरी दही खाने से होते हैं कई फायदे

नियमित 1 कटोरी दही खाने से होते हैं कई फायदे

स्वास्थ के लिए दही को बहुत अच्छा माना जाता है। दही में कई ऐसे रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह दूध की अपेक्षा आसानी से पच जाता है। पेट की कई सारी परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस की बीमारियां घेरे रहती हैं, उन लोगो के लिए दही या फिर उससे बनी लस्सी, छाछ का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है। इससे भोजन पचाने में आसानी होती है और साथ ही ये भूख को भी बढ़ाने ने फायदेमंद होता है।

अनिद्र के समस्या – अधिकतर लोगो को रात में नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे में नियमित तौर पर, खाना खाने के साथ एक कटोरी दही का सेवन अवश्य करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे अनिद्रा की परेशानी समाप्त हो जाएगी।

पाचन शक्ति – नियमित तौर पर दही का सेवन शरीर के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण माना गया है। दही खून की कमी और शरीर की कमजोरी को दूर करता है। जब दूध दही में परिवर्तित होता है तब उसकी दूध में शामिल शुगर एसिड में बदल जाती है इससे पाचन कार्य में मदद मिलती है। जिन लोगो को भूख नहीं लगती है। उनके लिए दही बहुत लाभदायक होती है।

पेट की गर्मी को शांत करता है – पेट की गर्मी को दूर करने के लिए दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीना चाहिए। दस्त होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी या फिर दही में चावल मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। हालांकि पेट की अन्य बिमारिओ के लिए, दही को सेंधा नमक के साथ खाना लाभप्रद होगा।

दिल के रोग – दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की क्षमता दही में पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है और दिल की धड़कन को सही करता है।

हड्डियों की मजबूती – दही में कैल्शियम अधिक मात्रा शामिल होता है। इससे हड्डियों के विकास आसानी से होता है। तथा इसके साथ ही ये दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों सही ढंग से काम करती है।

वजन– जो व्यक्ति दुबले-पतले हो अगर उन्हें दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने में मदद करता है, हालांकि दही को खाने से शरीर की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है – रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में दही मदद करता है और अस्थमा और एलर्जी रोगों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। ये दांतों संबंधित शिकायतों में भी दही का उपयोग अच्छा होता है।

सौंदर्य – शरीर पर दही लगाकर नहाने से त्वचा आपकी कोमल और खूबसूरत हो जाती है। इसके साथ ही दही में नींबू का रस मिलाकर उसे चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी व हाथों पर लगाने से शरीर साफ़ हो जाता है। सौंदर्य में बढ़ोत्तरी के लिए दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

बालों की सुंदरता – दही या छाछ से बालों को धोने से, बाल सुंदर व आकर्षक दिखाई देने लगते है। नहाने से पहले बालों में दही से कुछ मालिश करे और कुछ समय बाद बालों को अच्छे से धो लेने, इससे बालों की खुश्की या रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

मुंह के छाल – मुंह के छाले के लिए, दही की मलाई को छालों पर दिन में कम से कम दो-तीन बार लगाने से छाले ख़त्म हो जायेगे। एक समान मात्र में दही और शहद को मिलाकर सुबह-शाम इसका सेवन करने से छाले आसानी से दूर हो जाते हैं।

बच्चों के दांत – जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों उन्हें शहद में दही मिलाकर चटाना चाहिए। इससे बच्चों के दांत आसानी से निकल जाते हैं।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *