दूध में हल्दी मिलाकर पीने से होते है कई लाभ

आयुर्वेदों में सबसे बेहतरीन हल्दी को नेचुरल एंटीबायोटिक बताया गया है। इसी वजह से हल्दी को त्वचा, पेट और शरीर के कई गम्भीर बीमारियों के लिए उपयोग की जाती है। हल्दी के पौधे से मिलने वाली इसकी गांठें ही नहीं, बल्कि हल्दी के पत्ते भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हल्दी के गुणों के बारे में तो सभी लोग जानते है, ठीक इसी प्रकार दूध भी प्राकृतिक प्रतिजैविक होता है। दूध शरीर में होने वाले प्राकृतिक संक्रमण पर रोक लगा देता है। हल्दी व दूध दोनों ही अत्याधिक गुणकारी होते हैं, लेकिन अगर हल्दी व दूध को एक साथ मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इसके फायदे दुगने हो जाते हैं। इनके मिश्रण को एक साथ मिलाकर पीने से बहुत सी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। हुम यहां आपको इनसे मिलने वाले गुण व् लाभ को बतायेगे-

हडि्डयों के लिए है फायदेमंद – नियमित रूप से रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। जिससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरेसिस से पीड़ित लोगो को राहत पहुंचाता है।

गठिया दूर करने में मदद करता करता हल्दी वाले दूध को गठिया के निदान और रियूमेटॉइड गठिया के कारण होने वाली सूजन के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। यह जोड़ो और पेशियों को लचीला बनाकर दर्द को कम करने में भी मदद करता है।

दूर करता है टॉक्सिन्स को हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल आयुर्वेद के शोधन क्रिया में किया जाता है। यह खून में शामिल टॉक्सिन्स को दूर करता है और साथ ही लिवर को साफ करता है। पेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्याओं से आराम के लिए इसका सेवन लाभदायक होता है।

कीमोथेरेपी को कम करते हैं हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, हल्दी में मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं से डीएनए को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता हैं और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करते हैं।

कान के दर्द में राहत दिलाता है कान दर्द जैसी कई समस्याओं में हल्दी वाले दूध का सेवन इससे आराम दिलाता है। इसके सेवन से शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है इसकी वजह से दर्द में जल्दी से आराम मिलता है।

चेहरा की रौनक को बढ़ता है नियमित तौर से हर रोज हल्दी वाला दूध पीने से चेहरा चमकने लगता है। रूई के माध्यम से हल्दी वाले दूध में इसे भिगोकर दूध को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की लाली और चकत्ते कम होंने लगेगे। इससे चेहरे की निखार और रौनक बढ़ने लगती है।

ब्लड सर्कुलेशन आयुर्वेद में हल्दी को ब्लड प्यूरिफायर माना गया है। यह ब्लड सर्कुलेशन को शरीर में मजबूत बनाता है। यह रक्त को पतला करने वाला व लिम्फ तंत्र और रक्त वाहिकाओं की गंदगी को साफ करता है।

शरीर को फिट रखता है हर रोज नियमित तौर पर एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पाई से शरीर सुडौल हो जाता है। दरअसल गुनगुने दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा फैट्स घटता है। इसमें उपस्थित कैल्शियम व अन्य तत्व जो आसानी से वेट लॉस में करने में मददगार होता हैं।

मजबूत रखता है लिवर एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर लेने से लिवर मजबूत बनाता है। यह लिवर से संबंधित कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है और लिम्फ तंत्र की गंदगी को साफ करता है।

सर्दीखांसी के फायदेमंद एंटीबायोटिक गुण के कारण ही हल्दी वाले दूध को सर्दी-खांसी में एक कारगर दवा की तरह काम करता है। मुक्त रेडिकल्स से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, हल्दी वाला दूध। ये कई बीमारियां ठीक करता हैं।

माहवारी के दर्द से राहत – माहवारी में होने वाले दर्द से हल्दी वाला दूध राहत देता है। अधिकतर गर्भवती महिलाओं को आसान प्रसव, प्रसव बाद सुधार, बेहतर दूध उत्पादन और शरीर को जल्दी सामान्य करने के लिए हल्दी का दूध दिया जता है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज