अब आपकी भाषा में बोलेगा Youtube

यूट्यूब पर हम सभी लोग अपने मनपसंद वीडियो देखते और शेयर करते हैं। अभी तक हम यूट्यूब को इंग्लिश भाषा में देखते आये हैं और इस्तेमाल करते आये हैं। लेकिन जल्द ही आप यूट्यूब को हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यू-ट्यूब आपके लोकेशन का पता लगाने के बाद आपको विकल्प देगा कि आप अपनी पसंदीदा भाषा को आगे के लिए सेट कर सकते हैं।

मीडिया के मुताबिक़ फिलहाल ये सुविधा हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में मिलेगी। जो लोग पहली बार यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहें हैं तो आपको आपके द्वारा चुनी गयी भाषा में कई तरह के विडियो देखने का आप्शन मिलेगा। जो लोग यूट्यूब इस्तेमाल करते हैं उनके लिए देखने की हिस्ट्री पर नज़र रखते हुए यूट्यूब की तरफ से वीडियो के सुझाव दिखाई देंगे।

ऐसा पहली बार होगा जब यूट्यूब भारत में अपनी सर्विस इतनी भाषाओँ में खोजने का अवसर दे रहा है।

वीडियो देखने के लिए लोगों की पहली पसंद बनने के लिए गूगल और भी बहुत कुछ कर रहा है। हाल में ही यूट्यूब ने गो फॉर इंडिया लॉन्च किया है।

गो फॉर इंडिया के जरिए आप ऑफ़लाइन होने के बाद भी गो यूजर को वीडियो भेज सकते हैं। यही नहीं आप वीडियो और गेम्स भी ऑफ़लाइन सेव कर सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि भारत में इंटरनेट की कनेक्टिविटी कई देशों के मुकाबले काफी ख़राब है।

यूट्यूब की कोशिश है कि वेबसाइट को और भी बेहतर बनाया जाए इसलिए उसने कल्चर मशीन के साथ मिलकर असली वीडियो कंटेंट जारी किया जाए।

गूगल ने यूट्यूब हीरोज लॉन्च किया गया है, इसके जरिए यूजर उस वीडियो को रिपोर्ट कर सकते हैं जो निर्देशों का पालन नहीं करते। और अगर यूजर्स चाहे तो इसमें कैप्शन और सब टाइटल जोड़ सकते हैं। इसके जरिए उन यूजर पर कार्रवाई की जा सकती है जो ऐसे वीडियो अपलोड करते हैं जो विज्ञापन के लिहाज से गलत हैं।

हर दिन लाखों वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए जाते हैं। ऐसे हर वीडियो पर निगरानी रख पाना नामुमकिन है। कुछ वीडियो के जरिए अपराध को बढ़ावा भी मिलता है। भारत में कुछ कड़े क़ानून की वजह से यूट्यूब को इसमें बदलाव करने पड़े हैं।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज