पिज़्ज़ा ज़िम्मेदार है बढ़ते प्रदूषण के लिए!

बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए इटली के एक क़स्बे में पारंपरिक रूप से पिज़्ज़ा बनाने पर अस्थायी रूप से रोक लगायी गई है. नेपल्स के ठीक बाहर मौजूद सैन विटेलियानो के मेयर ने एक आदेश जारी कर बेकरियों और भोजनालयों में लकड़ी से जलने वाले चूल्हों पर रोक लगा दी है, इनमें पिज़्ज़ा बनाने दुकाने को भी शामिल किय गया हैं. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उन्हें विशेष फ़िल्टर लगाने होंगे. ये क़दम हवा की गुणवत्ता गिरने पर “अधिकतम चिंता” की वजह से उठाए गए हैं और यह शासनादेश 31 मार्च तक लागू रहेंगे. फिर भी अगर नई फ़िल्टर प्रणालियां नाकाम रही तो, इन्हें फिर लागू किया जा सकता है.

प्रतिबंध को लागू करने के लिए पुलिस जांच करती रहेगी और मेयर के आदेश का उल्लंघन करने पर 1032 यूरो (करीब 74,944 रुपए) का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सैन विटेलियानो हवा की ख़राब गुणवत्ता की यह पुरानी समस्या है. यह बीजिंग से भी अधिक प्रदूषित है. आमतौर पर पड़ोसी नेपल्स को हवा की गुणवत्ता के मामले में इटली का सबसे बड़ा अपराधी माना जाता है.

2015 में सैन विटेलियानो ने उत्सर्जन सीमा को 114 बार पार किया . इसके मुक़ाबले मिलान ने 86 बार उत्सर्जन सीमा को पार किया. इस पर किसीको भी यक़ीन नहीं कि पिज़्ज़ा बनाना ही समस्या की सबसे बड़ी जड़ है. स्थानीय निवासियों और पिज़्ज़ा बनाने वालों ने रविवार के दिन मेयर के फ़ैसले के ख़िलाफ़ टाउन हॉल के आगे प्रदर्शन किया. हालांकि बताया जा रहा है, ‘धुंए की वजह पिज़रीज़ नहीं हो सकती. सैन विटेलियानो के मुक़ाबले नेपल्स में कई पिज़रीज़ (पिज़्ज़ा बनाने दुकान) हैं लेकिन वहां प्रदूषण स्तर ऐसा नहीं है.’

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज