गर्मी में लाभदायक है ये शर्बत, जानिए इनका महत्व

गर्मियों के मौसम में अलग अलग तरह के शर्बत केवल शरीर को ही नहीं बल्कि आपके दिमाग को भी ठंडा रखते है और साथ ही बीमारी को भी दूर भागते है। इस शर्बतो से आपको स्वास्थ तो अच्छा रहेगा और आपको एक अलग सी ताजगी का भी एहसास होगा। जानिए किन शर्बतो के सेवन से आपको अधिक लाभ मिलेगा-

आम पन्ना  गर्मी के दिनों में आम का बहुत उपयोग किया जाता है, हालाँकि बहुत कम कैलोरी आम पन्ना में पाई जाती है इस वजह से ये स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखने वाले लोग बड़ी ही आसानी से इसका सेवन करते हैं। आम पन्ना में पोटाशियम की मात्र बहुत अधिक होती है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में ठंडक के साथ आम पन्ना पाचन शक्ति को भी अच्छा रखता है और शुगर और एनेमिया जैसे रोगों के लिए भी लाभकारी होता है।

बेल शर्बत  आयुर्वेद में बेल को सबसे लाभदायक माना जाता है। क्योकि बेल का शर्बत पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं से बहुत लोग पीड़ित रहते हैं। ऐसे में बेल का शर्बत पाचन शक्ति को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही शुगर और किडनी संबंधित बीमारियों से भी बेल का शर्बत छुटकारा दिलाता है।

नींबू पानी  हर मौसम में खट्टा मीठा नींबू पानी बड़ी ही आसानी से बनाया जाता है। नीबू पानी प्यास बुझाने के आलावा ये शरीर में विटामिन सी की कमी को भी दूर करता है और इसके साथ ही रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल को कम करता है और यूरीन की कई समस्याओं से भी राहत पहुंचाता है।

खस शर्बत  गर्मी में सन स्ट्रोक होने से खस का शर्बत  बचाता है और शरीर को ठंडा रखने में खस शर्बत मददगार साबित होता है। गर्मियों में इसके सेवन से होने वाले बुखार और आंखों की जलन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।

सत्तू का शर्बत  सत्तू का शर्बत पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। शरीर को गर्मियों में ठंडा रखने के लिए सत्तू का सेवन लोग अधिक करते हैं। ये शरीर को अधिक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है। सत्तू का शर्बत भोजन को पचाने में मदद करता है। गर्मी में इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही बाल और त्वचा के लिए भी सत्तू बहुत फायदेमंद होता है।

लस्सी  भारत में हर जगह लस्सी बहुत अधिक लोकप्रिय है और गर्मी के मौसम लस्सी की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर को ठंडा रखने के साथ ये प्रोटीन, कैल्शियम और पोटाशियम की कमी को दूर ख़त्म करता है। गर्मी में होने वाली पेट की परेशानी जैसे डायरिया, उल्टी-दस्त आदि से निजात दिलाने में मदद करता है।

सबजा जूस  सबजा का जूस गर्मी में शरीर को ठंडक तो पहुंचता है। इसके साथ ही सन स्ट्रोक और स्ट्रेस की समस्या को भी दूर करता है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज