पद्म भूषण मिलना एक आश्चर्य था: सानिया मिर्जा

भारत की बेहतरीन टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का कहना है कि वो ख़ुद को पद्म भूषण दिए जाने की घोषणा से हैरान हैं. हाल ही में सानिया मिर्जा ने स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन का महिला युगल ख़िताब जीता है. सोमवार को सानिया ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, पद्म भूषण मेरे लिए पूरी तरह एक आश्चर्य था.” ऑस्ट्रेलिया ओपन में अपनी खिताबी जीत पर सानिया ने कहा, ये इस साल की सपनों जैसी शुरुआत है. मुझे नहीं लगता मैंने पेशेवर तौर पर कोई भी साल इतने ज़बरदस्त तरीके से शुरू किया होगा.

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने कहा, ‘कोई भी सम्मान पाकर वो ख़ुद को सम्मानित महसूस करती हैं, फिर चाहे बात खेल रत्न की हो, पद्मश्री की हो या पदम भूषण की.’ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सानिया मिर्जा को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई. पिछले दिनों सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल ख़िताब के साथ लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब को अपने नाम किया. सानिया मिर्ज़ा का ये छठा डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल था. सानिया तीन मिक्स्ड डबल्स ख़िताब भी जीत चुकी हैं.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या ‘बर्ड फ़्लू फैला रहें हैं प्रवासी पक्षी’

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट