मेरे दर्शक मुझसे क्या चाहते है मुझे पता है: चित्रांगदा सिंह

हाल ही में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने विवादों में आए अभिनेता नवाज उद्दीन सिद्दीकी की बहुत तारीफ की। उसी दौरान यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि वे जानती हैं कि, मेरे दर्शक मुझसे क्या चाहता है। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में चित्रांगदा सिंह चंडीगढ़ में थीं। इन दिनों चित्रांगदा नवाज उद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म कर रही हैं, जो इसी साल रिलीज होगी। फिल्म में नवाज के साथ करने के अनुभव बारे में उन्होंने कहा कि, नवाज उद्दीन सिद्दीकी खुद में ही एक एक्टिंग स्कूल हैं। उनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया और इसका अनुभव कुछ अलग ही रहा है। फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में गीता राव का दमदार रोल निभाकर अपनी पहली ही फिल्म से काफी तारीफे मिलने के बाद चित्रांगदा सिंह अब कॉमेडी के साथ ही सभी तरह के किरदार में हाथ आजमाना चाहती हैं। बॉलीवुड में अपने करियर और आने वाली फिल्मों को लेकर चित्रांगदा ने खास बातचीत की।

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा ने कहा कि एक्शन थ्रिलर पर आधारित फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज में वह अभिनेता नवाज उद्दीन सिद्दीकी के साथ मेन लीड रोल में अभिनय करती नजर आएगी। इस फिल्म में दो कॉन्ट्रेक्ट किलर हैं, जिसमें से एक किलर का किरदार नवाज निभा रहे हैं। इन दो किलर के केंद्र में एक हसीना है, जिसकी किरदार चित्रांगदा निभा रही हैं। आगे बातचीत में चित्रांगदा ने बताया कि जल्द ही वह आने वाली फिल्म बैंड ऑफ महाराजा में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस के साथ अभिनय करती दिखाई देंगी। गिटार के साथ ही उन्होंने कई तरह के साज बजाने भी सीखे। इस फिल्म में चित्रांगदा पाकिस्तानी सिंगर ‘बिल्लो मुमताज’ के किरदार में नजर आएगी हैं।

Related Posts

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या ‘बर्ड फ़्लू फैला रहें हैं प्रवासी पक्षी’

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट