सलमान के साथ हिंदी बोलने की कोशिश कर रही यूलिया वेंतूर

बॉलीवुड के बारे में दबंग खान ने कैटरीना कैफ को बहुत कुछ सिखाया लेकिन हिंदी बोलना नहीं सिखा पाए। अब जानकारों की मानें तो उनकी नई दोस्त लूलिया वेंतूर के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। खबरों के अनुसार खुद लूलिया खुद हिंदी सीखना चाहती हैं और हिंदी बोलने के लिए काफी कोशिश भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के परिवार के साथ रहते हुए उन्होंने हिंदी के काफी शब्द सीख लिए हैं और समय समय पर उनका इस्तेमाल भी करती है।
लूलिया वेंतूर रोमानियाई अभिनेत्री हैं और साल 2014 आई फिल्म ‘ओ तेरी’ में आइटम डांस भी कर चुकी हैं। बताया जाता है कि वह भी कैटरीना कैफ की तरह बॉलीवुड में हीरोइन के रूप में किस्मत आजमाना चाहती हैं और इसके लिए हर हाल में हिंदी सीखने की कोशिश कर रही हैं। वह इन दिनों अभिनेता सलमान खान के साथ हिंदी बोलने की कोशिश करती हैं, हालांकि अभी उच्चारण को लेकर समस्याएं हैं। सलमान खान खुद लूलिया वेंतूर को हिंदी के नये नये शब्दों के अर्थ की समझा रहे है। यह देखना मजेदार होगा कि क्या एक दिन ऐसा भी आएगा जब लूलिया वेंतूर कैटरीना से अच्छी हिंदी बोलेंगी। अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में दस साल हो चुके हैं और पर उन्हें अभी तक सही ढंग से हिंदी बोलना नहीं आया है।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज