चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर अपने चेहरे की रोनक किसी मोटे चश्मे से नहीं खराब करना चाहते हैं तो आंखों की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को खाना चाहिए, क्योंकि सही आहार व सही देखभाल से आंखें जिंदगी भर स्वस्थ रहती हैं। जानिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके रोजाना सेवन से चश्मा नहीं लगता और आंखें भी स्वस्थ रहती हैं।

हरी सब्जियां–  आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए फलों और हरे पत्तों वाली सब्जियों का खाना बहुत आवश्यक है। इनके सेवन से शरीर को केरोटीनाइड मिलता है, जो कि आंखों की पुतली को स्वस्थ बनाए रखने मददगार साबित होता है।

विटामिन से भरपूर चीजें का सेवन –  विटामिन ए, बी, सी और ई युक्त चीजों का सेवन अत्यंत आवश्यक है। इन सभी विटामिन युक्त सामग्री का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और मोतियाबिंद की बीमारी हमेशा दूर रहती है।

फल भी होते हैं लाभदायक –  फलों में आम, पपीते में करोटिन पाया जाता है। इनके सेवन से आंखों के नीचे के काले घेरे ख़त्म हो जाते हैं। आंखें हमेशा स्वस्थ रहती हैं।

जिंक युक्त चीजों –  आंखों से जुड़ी कई परेशानियों से बचने के लिए जिंक से परिपूर्ण चीजें का जरूर सेवन करना चाहिए। जैसे मूंगफली, दही, डार्क चॉकलेट, तिल व कोको पाउडर आदि में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सौंफ से भी होता है लाभ –  सौंफ में कई सारे गुण पाए जाते है। इसमें मौजूद औषधीय गुण आंखों के लिए लाभप्रद होते हैं। सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नियमित रूप से इसको एक चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ लें। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और नेत्र ज्योति बढ़ती है।

मछली आंखों के लिए फायदेमंद है –  मछली का सेवन आंखो के लिए आवश्यक है, मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होता है। एक शोध के अनुसार ये बात सामने आई है कि मछली खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखो से जुडी कई परेशानी दूर होती है।

सल्फर युक्त चीजों का सेवन –  आँखों की रौशनी उम्र भर एक सी बनी रहे। इसके लिए प्याज व लहसुन को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। ऐसे ही किसी व्यक्ति को अगर मोतियाबिंद की समस्या हो तो उसे सेलेनियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

सोया मिल्क –  सोया मिल्क भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही, इससे विटामिन, फैटी एसिड्स और विटामिन ई भी मिलते हैं, जो कि आंखों की कमजोरी को तुरंत खत्म कर देते हैं।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    इन उपायों से निखर सकती है आपकी त्वचा

    कभी कभी ज्यादा कॉस्मेटिक्स यूज करने से त्वचा का रंग ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसे में रंगत निखारने के लिए कॉस्मेटिक्स की जगह कुछ घरेलू नुस्खों का उपयोग करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज