गीला मोजा पहनकर सोने के है कई फायदे

सुनने में भले ही अजीब लगता है पर गीले मोजे को पहनकर सोने से स्वास्थय को कई लाभ होते हैं। बुखार, जुकाम, खाँसी सहित कई बीमारियों को दूर कर देता है, यहाँ हम आपको ये बतायेगे की गीले मोजे को पहनकर सोने से आपको क्या क्या फायदे होगे। दवाइयों से तो बीमारियों का इलाज हो जाता है पर कुछ घरेलू नुस्खे है जिसकी मदद से आपकी बीमारी जल्दी ठीक हो सकती हैं। घरेलू नुस्खों की खासियत होती है कि इनके उपयोग से आपको किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। ऐसा ही एक नुस्खा है ‘गीले मोजे पहनकर सोना’। सुनने में थोड़ा सा अजीब जरूर लगता है पर कारगर है। अगर आपको सर्दी-जुकाम, बुखार या पेट संबंधी कोई शिकायत हो तो इन घरेलू नुस्खें को जरूर आजमाये।

बुखार को दूर करता है

अगर आपको बुखार से पीड़ित है और बुखार की दवाइयां खाने के बाद भी आपको आराम ना मिल रहा हो तो आप वेट सॉक्स ट्रीटमेंट से अपने बुखार को कम कर सकते है। एक बाउल में 2 ग्लास पानी लीजिये और एक चम्मच सिरका मिलाएं. एक जोड़ी ऊनी मोजों को उसमे अच्छे से भिगो लें और फिर अतिरिक्त पानी को निकाल कर मोजों को पहन लें। रातभर इन मोजों को पहनकर ही सोयें। 40 मिनट के भीतर आपका तापमान कम हो जाएगा। इससे ‘इम्यूनिटी सिस्टम’ भी मजबूत होता है और स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

कब्ज के लिए

गीले मोजे को पहनकर सोने से आपका पेट भी साफ हो जाता है। कब्ज की शिकायत वाले रोगी गीले मोजे पहनकर सोने के इस घरेलु नुस्खे को जरूर आजमायें। इससे उन्हें बहुत फायदा होगा. इसके लिए सबसे पहले आधा पीस मक्खन, आधा सेब, एक चम्मच शहद और एक चम्मच अलसी को एक बाउल में मिला लें। इसमें एक कप पानी मिलाकर मिश्रण बना दे। मोजों को इस मिश्रण में मिलाकर इसका अतिरिक्त पानी निचोड़कर निकाल दें। फिर इसी मोजे को रातभर पहन कर सोयें, सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा।

कफ को बहार निकलता है

गीले मोजे पहन कर सोने से कफ भी बहुत जल्दी निकल जाता है। आप एक बाउल में 2 कप दूध लें और इसमें एक चम्मच शहद और 2 बड़े प्याज को काटकर मिला ले फिर इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दे। 15 मिनट बाद एक जोड़ी मोजे को इसमें भिगोकर अतिरिक्त पानी को निचोड़कर पहन ले। रातभर ऐसे मोजे को पहनकर सो जाए। प्याज और दूध के एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों होते है जिसके कारण कफ हल्का हो जाता है और आसानी से बाहर निकल जाता है।

पाचन संबंधी समस्या

गीले मोजे पहनकर सोने से पाचन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। आप काला जीरा, सौंफ को पानी में मिलाकर 15 मिनट तक के लिए उबाल लें। फिर मोजों को इसमें भिगोकर इसका अतिरिक्त पानी निकालकर पहन लें। इस घरेलु उपाय से आपकी पाचन की समस्या आधे घंटे में दूर हो जाएगी। आपके र्कत संचार को जीरा और सौंफ दुरूस्त करता है और पेट की पाचन संबंधी समस्यायों से भी निजात दिलाता है।

  • Related Posts

    तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

    पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

    चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरुर करे

    कम्प्यूटर पर बहुत काम या देर तक पढ़ाई करने के कारण आंखें सिर्फ थकती ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज