अब दूर करेगा मर्दों की ‘शिकायत’ HEX कॉन्डम

ज्यादातर लोग संभोग के समय कंडोम का यूज़ नहीं करते है उनका कहना है कि यह जल्दी फट जाता है और संभोग के दौरान स्लिप कर जाता है। ऐसे लोगो कि शिकायत को दूर करने के लिए स्वीडन की एक सेक्स टॉय बनाने वाली कंपनी लेलो ने हेक्स ब्रैंड नाम से एक कॉन्डम बनाया है। इस कॉन्डम की विशेषता यह है कि जब इस पर दबाव पड़ता है तो यह छह दिशाओं में फैल जाता है। कॉन्डम में लचीलापन होने के कारण कॉन्डम की सतह पर तनाव नहीं आता है, इसलिए ये आसानी से फटता नहीं है। लेलो कंपनी के संस्थापक सेडिक फिलिप ने बताया कि अगर आप इसमें छेद भी करेंगे तो इसकी सिर्फ एक ही सेल नष्ट होगी, पूरा कॉन्डम नष्ट नहीं होगा और इसकी अंदर की संरचना ही इस प्रकार की है। कि इस कंडोम के स्लीप होने और फटने का बिल्कुल भी डर नहीं है।
सेडिक का कहना है कि, ‘लोग कॉन्डम का यूज़ ना करने के लिए उसके फट जाने का बहाना बनाते है इसलिए हमारा उद्देश्य यह है कि लोगो को संतुष्ट किया जाये और उनके द्वारा बनाये जाने वाले बहाने को दूर किया जाये।’

इस प्रोडक्ट को कंपनी ने अभी तक मार्किट में लांच नही किया है लेकिन फिर भी इसकी डिमांड इस कद्र है कि 3000 लोगो से करीब 10 लाख रूपये से ज्यादा की कंपनी कमाई कर चुकी है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी को फंड जुटाने के अभियान में करीब 73 फीसदी पुरुष तथा 27 फीसदी महिलाओ ने हिस्सा लिया हैं।

हेक्स का ऑनलाइन खुदरा मूल्य 12 पैक के लिए 19.90 डॉलर यानी करीब 1293 रुपये है और 36 के एक पैक का मूल्य करीब 2300 रुपये है। कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही कंपनी दुनिया भर के रिटेल स्टोर्स में इसकी सेल शुरू कर देगी।

Related Posts

क्या ‘बर्ड फ़्लू फैला रहें हैं प्रवासी पक्षी’

ज्यादातर वैज्ञानिकों का यह मानना है कि “प्रवासी पक्षी” ज़िम्मेदार हैं पूरी दुनिया भर में फैलते हुए विभिन्न प्रकार के ‘बर्ड फ़्लू’ के लिए। वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा…

तुलसी से होने वाले आश्च र्यजनक लाभों जाने

पुरातन काल से ही भारत में तुलसी के औषधीय गुणों को अत्याधिक महत्ता दी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में जो हमारे शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या ‘बर्ड फ़्लू फैला रहें हैं प्रवासी पक्षी’

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट