मानसिक रोगियों को किया गया मजबूर बिना कपड़ों के रहने के लिए..

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से एक बहुत ही शर्मसार मामला सामने आया है जहां 50 मानिसक रोगियों को सामान्य इंसान की मानसिकता का शिकार होना पड़ रहा है।

यहां एक पुनर्वास केंद्र (मेंटल हॉस्पिटल) में मौजूद सभी मरीजों को पूरी तरह से बिना कपड़ो के रहने के लिए  मजबूर कर दिया गया है। जिनमें 20 महिला मरीज़ भी शामिल हैं। केंद्र चला रहे अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के कपड़े बेहद गंदे होते है, इसलिए ऐसा किया गया है।

कोलकाता स्थित मानसिक स्वास्थ्य अधिकार संगठन ‘अंजली’ के सदस्यों ने कई बार इस मुद्दे को बहरामपुर मेंटल हॉस्पिटल अथॉरिटी के सामने रखा लेकिन उन्होंने इस पर कोई खास कार्यवाही नहीं की। संगठन की एक सदस्य सुमन भट्टाचार्य बताती हैं, ‘हम हफ्ते में करीब पांच दिन मरीजों को ट्रेनिंग देने के लिए जाते हैं। हर बार वहां जाकर हमें बहोत बुरा लगता है। हम उनकी ऐसी दयानिये दशा देखकर बहूत बुरा लगता हैं। हमने कई बार हॉस्पिटल अथॉरिटी से इस बारे में कहा कि मरीजों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था करे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।’

सुमन और उनकी सहयोगी अदिति बसु ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल के मरीज़ों से मिलने का फैसला किया था,  और वहां जाकर उनकी बद्तर स्थिति को सबके सामने लाने का फैसला किया।

जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने हॉस्पिटल में ही रहने वाली काजल मेहता से बात की तो उन्होंने बताया कि मरीज़ों को गंदे फर्श पर ही सोना पड़ता है और बहुत ही गंदे टॉइलट्स का इस्तेमाल भी करना पड़ता है। वह बताती हैं, ‘बाथरूम इतने गंदे हैं, कि उसे इस्तेमाल कर पाना लगभग नामुमकिन है। उसके आस-पास हमेशा पानी जमा रहता है जिस कारण कई बार मरीज़ फिसलकर गिर चुके हैं। यहाँ तक की कुछ मरीजों को कई महीनो से नहलाया तक नहीं गया है।

हॉस्पिटल के पर्यवेक्षक (सुपरिन्टेंडेंट) पबित्र सरकार का इस मुद्दे पर कहना है कि मरीज़ मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं और वे कपड़े पहनने और उसे संभाले रखने में असक्षम हैं।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज