पत्नी के कहने पर नौकरानी की बेटी को भी रखता था पत्नी की तरह….

इंदौर। एक बड़े कारोबारी और उसकी पत्नी को कोई बेटा नहीं होने के कारण उसने अपनी एक नौकरानी की नाबालिग बेटी की ज़िन्दगी बर्बाद कर दी। पति बेटे की चाह में अपनी पत्नी के कहने पर एक नाबालिग लड़की से 10 साल तक संबंध बनाता रहा और दो बेटियां होने के बाद उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की मां भी इस पूरे मामले में शामिल थी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 149 मेघदूतनगर निवासी विनोद सिंहल के यहां कई सालों से काम कर रही थी और वह भी मां के साथ उनके घर आती थी। विनोद का कोई बेटा नहीं था इसलिए उसने और उसकी पत्नी ने मेरी माँ को मुझसे शादी करवाने का वादा किया। तब से मैं उसके घर में रहने लगी। शादी का झांसा देकर पत्नी के कहने पर वह मेरे साथ संबंध बनाने लगा। ये करीब 10 साल पुरानी बात है। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। कारोबारी की पत्नी आरती ने रजामंदी का हलफनामा भी लिखकर दिया था।
पीड़िता को भी करोबारी से दो बेटियां हुईं। पर दूसरी बेटी होने पर आरोपी विनोद ने उस महिला को मारपीट कर घर से भगा दिया।
फिर 22 जुलाई को पीड़िता ने परामर्श केंद्र में शिकायत की,  जहां आरोपी की पत्नी ने पीड़िता व विनोद के संबंधों की बात स्वीकार ली थी। तब विनोद ने पीड़िता और उसकी बेटियों के भरण-पोषण का वादा कर समझौता कर लिया था।
पहले तो कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला, पर एक दिन विनोद और उसकी पत्नी ने उसके साथ फिर से मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया।
पीड़िता की शिकायत पर विनोद के खिलाफ ज्यादती, शादी का झांसा देकर ज्यादती व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता  ने ये भी बताया कि विनोद और आरती पूर्व नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता से रिश्तेदारी बताते हुए धमकी देते हैं। आरोपी भाजपा नेताओं से जुड़े हैं और काफी प्रभावशील व्यक्ति है।
जांच अधिकारी जी.पी. मिश्रा का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी और आरोपियों के नाम आने पर उन पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

पुलिस केस दर्ज कर सकती थी
कानून के जानकारों का कहना है कि, आरोपी विनोद ने बेटे की चाह में पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। पीड़िता की बेटियां के जन्म प्रमाण-पत्र में पिता के कॉलम में आरोपी का ही नाम लिखा है। पीड़िता के साथ जो भी हुआ उसके नाबालिग रहते हुए हुआ था। अत: उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती की धाराओं का केस दर्ज किया जा सकता है, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।

जेठ के दामाद हैं विनोदपूर्व नपाध्यक्ष
नपा की पूर्व अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया विनोद मेरे जेठ के दामाद हैं। उनसे हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं। वे मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं यह मेरी जानकारी में नहीं है। मैं उनसे बात करुँगी।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज