पार्टनर करता है ज्यादा शक तो अपनाये ये तरीके

हर रिलेशनशिप में अक्सर ऐसा देखा गया है कि एक वक्त के बाद पार्टनर्स के अंदर असुरक्षा का भाव आ जाता है। यह बात आपके रिश्ते के लिए अच्छी नहीं है। इससे कैसे बचें या ऐसी स्थिति का कैसे सामना करें, आइये जानते हैं ऐसे कुछ तरीके…

रिश्ते की गर्माहट बनाए रखें
रिलेशनशिप की शुरुआत में आप अपने पार्टनर पर खास ध्यान देते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ आप चीजें ‘फॉर ग्रांटेड’ ले लेते हैं, जो सही नहीं है। रिश्ते में विश्वास बनाए रखने के लिए आपको उसकी गर्माहट को हमेशा जिंदा रखना जरूरी है।

अपने शेड्यूल में उसे भी शामिल रखें
आपकी दिनचर्या कितनी भी बिजी क्यों न हो, लेकिन अपने शेड्यूल में अपने पार्टनर को वक्त देना बेहद जरूरी है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें, जहां तक संभव हो सके अपनी हर ट्रिप या हॉलिडे में अपने पार्टनर को भी जरुर साथ ले जाये।

ग्रुप में हों फिर भी रहें उसके साथ
जब आप अपने पार्टनर के साथ ग्रुप में जाते हैं। तो कहीं न कहीं आप अपने दोस्तों में खो जाते हैं। पर ऐसा करना से बचे। अगर आप आपने पार्टनर को इगनोर करेंगे तो हो सकता है घर जाकर आपको झगड़ा झेलना पड़ सकता है।

करते रहें तारीफ
अक्सर देखा गया है की जब रिश्ते को कुछ वक्त हो जाता है, तब आपके पार्टनर की हर खास आदत आपको सामान्य लगने लगती है। ऐसा न होने दें और जितना हो सके हर अच्छी बात पर अपने पार्टनर की तारीफ करते रहें।

बातचीत कर करें समस्या हल
यदि आपका पार्टनर मन में आपको लेकर अक्सर ही शक रखता है, तो ऐसे हालात से बचकर न निकलें। ऐसा करने से शक का बीज हमेशा ही मन में बना रहेगा। साथ बैठकर हर छोट-बड़े मसले को सुलझा कर ही आगे बढ़ें।

हर बार खुद को साबित करें

कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है की खुद को साबित करना पड़ता है पर ऐसा करने से रिश्ते में कहीं न कहीं समझौते का भाव आता है। एक वक्त के बाद जब हालात काबू से बाहर हो जाये तो हर मौके पर जबरन अपने आपको साबित करने की कोशिश न करें। रिश्ते को कैसे चलाना है और चलाना है भी या नहीं, इसका फैसला जरूरत से ज्यादा शक करने वाले पार्टनर पर ही छोड़ दें।

  • Related Posts

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    आज का समाज भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है। जीवन-क्रम द्रुतगति से बदलता जा रहा है। प्राकृतिक साधनोंका भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन…

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नया वक्फ कानून लागू होने के बाद कुछ राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था-एनजीओ और मुस्लिम संगठन उसे असंवैधानिक बता रहे है। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष इस कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज