अपने वादे की पक्की है: दिव्यांका त्रिपाठी

स्टार प्लस की मसहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी का कहना हैं कि वो बीस-बीस घंटे टीवी शो के लिए लगातार काम करती है और उनका मानना है कि अभिनेत्रियों के लिए टीवी पर काम करना चुनौतियों और समझौतों से भरा हुआ है. ज़ी टीवी चैनल पर साल 2006 में शुरू हुए धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आज कल स्टार प्लस के पसंदीदा धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘इशिता रमन भल्ला’ का रोल प्ले  कर रही हैं.

दिव्यांका ने भोपाल से मुंबई तक का सफ़र तय करके खुद को बतौर अभिनेत्री स्थापित कर लिया है. दरअसल जब दिव्यांका से तथाकथित ‘कास्टिंग काउच’ को लेकर कई प्रश्न पूछे गये, तब उन्होंने कहा की, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता कि टेलीविज़न की दुनिया में कास्टिंग काउच होता होगा. हालांकि टीवी इंडस्ट्री का सेटअप कॉरपरेट की तरह होता है. टीवी के किरदारों पर फिट न होने वाले कलाकार को लेकर कोई भी निर्माता अपने धारावाहिक की टीआरपी को कम नहीं करेगा.’

आगे वो बताती हैं की, धारवाहिक में एक फीमेल एक्ट्रेस की मुश्क़िलें अलग होती हैं. उन्हें प्रोफ़ेशनल लाइफ़ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ़ को भी संभालना होता है. दिव्यांका त्रिपाठी के अनुसार, दरअसल पांच से छह दिन हफ्ते में प्रसारित होने वाले टीवी शो के लिए धारवाहिक के कलाकारों को दिनभर बारह से चौदह घंटे तक काम करना होता है और धारावाहिक के शुरूआती दौर में बीस घंटे लगातार अभिनय करना होता है.

इसके आगे दिव्यांका ने बताया कि अभिनय के प्रति कलाकारों का जुनून ही उन्हें लगातार काम करने के लिए प्रेरित करता है. हालांकि उन्होंने अपने एक अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, जब बीते साल मुझे मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ था, उसी समय धारावाहिक का ट्रैक भी चेंज कर दिया गया और जब तक मैं पूरी तरह से ठीक नहीं हुई, तब तक मुझे व्हीलचेयर पर ही दिखाया गया था. अपने इस छोटे परदे से बड़े परदे तक के सफ़र के बारे में बताती है की, फ़िल्मों के प्रस्ताव मुझे जब भी मिले है हमेशा ग़लत समय पर ही मिले है.

दिव्यांका ने आगे हंसते हुए कहा, ‘‘जब भी मैं मुख्य किरदार वाली भूमिका निभा रही होती हूं, उसी दौरान मुझे फिल्मो के प्रस्ताव मिलते हैं. दरअसल, धारावाहिक की शूटिंग में अभिनय करते ही सारा समय बीत जाता है.  उनका कहना है की फ़िल्म में काम करने के चक्कर में मैं धारावाहिक की टीम से किए गये अपने वादे से मुकर नहीं सकती हूँ.’’ धारावाहिक जगत में करीब दस साल तक काम करने वाली दिव्यांका अभिनेता विवेक दहिया के साथ जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज