अमरीका में प्रियंका की धूम उन्हें ‘पीपुल्स च्वाइस अवार्ड’ से नवाजा गया

बॉलीवुड जगत की सफल अभिनेत्रियों में शामिल की जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीका में भी एक उपलब्धि हासिल की है. अमरीकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री का पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया.

अमरीकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में प्रियंका चोपड़ा ने एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है.प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए लिखा, “मैं बेहद ख़ुश किस्मत महसूस कर रही हूं. आप सभी लोगों का शुक्रिया कि आपने मुझे वोट दिया. बहुत सारा प्यार.”

इस अवॉर्ड को हासिल करने की दौड़ में उनका मुकाबला एम्मा रॉबर्टस, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल से था. इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ एक्शन फ़िल्म का पुरस्कार ‘फ़्यूरियस 7’ को मिला. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ही ये अवॉर्ड फ़्यूरियस 7 की टीम को नवाज़ा. इस समारोह में पॉप सिंगर ‘जस्टिन बीबर’ और ‘टेलर स्विफ़्ट’ को भी अवॉर्ड दिया गया. हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी प्रियंका अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं.

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज