गुस्से में जड़ दिया था अनुष्का ने सलमान को थप्पड़

बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान भले ही उनके सामने कोई ना बोलता हो, लेकिन गुस्से में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। बॉलीवुड में सबसे उलझने के लिए सलमान खान को जाना जाता है। यहाँ तक कि सलमान शाहरुख, विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या तक से उलझ चुके हैं। साल 2010 में आयी फिल्म ‘दबंग’ के बाद तो उनका नाम ही दबंग खान पड़ गया है। दरअसल सलमान को अनुष्का से उलझना काफी भारी पड़ गया। इन दिनों सलमान खान सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि सलमान खान फिल्म पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। पिछले महीने ही इस फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा ने सुल्तान फिल्म में एंट्री मारी है और उनके आते ही शूटिंग के सेट पर ऐसा कुछ हो गया।

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, फिल्म सुल्तान में सलमान और अनुष्का दोनों ही एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक सीन के दौरान दोनों बॉक्सर को झगड़ते हुए दिखाया गया है, जिसमें गुस्से में अनुष्का शर्मा सलमान के गाल पर एक थप्प्ड़ जड़ देती हैं। जी हां इस फिल्म में सलमान को थप्पड़ जरूर पड़ा है, लेकिन ये सिर्फ ‘सुल्तान’ की शूटिंग का एक हिस्सा है। काफी समय से सलमान खान फिल्म सुल्तान के लिए मेहनत कर रहे हैं। ‘सुल्तान’ में सलमान हरियाणा के बॉक्सर की भूमिका में  नजर आएगे। सुल्तान में अपने लुक को लेकर अनुष्का शर्मा बहुत उत्साहित हैं। लगातार ट्विटर पर वो फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इस साल ईद के मौके पर ‘सुल्तान’ रिलीज होगी। फिल्म ‘सुल्तान’ का निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज