फिल्मों के प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट नहीं करते अभिषेक कपूर

काई पो छे’ और ‘रॉक ऑन’ के निर्देशक अभिषेक कपूर कहते हैं कि वो फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट नहीं करते. साल 2013 में आई फ़िल्म ‘काई पो छे’ के बाद अभिषेक कपूर अब फिल्म ‘फ़ितूर’ का निर्देशन कर रहे हैं. हालांकि फ़िल्म से ज़्यादा इसमें मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ़ और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के अलगाव की ख़बरें सुर्ख़ियां बटोर रही हैं. क्या यह फ़िल्म के प्रमोशन का तरीक़ा है? जवाब में फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा, लोग ऐसा करते होंगेपर मेरी सोच इतनी छोटी नहीं है.”

निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा, मैं बहुत ईमानदारी के साथ फ़िल्म बनाता हूँ और मैंने कभी अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए इन बातों का सहारा लेने के बारे में सोचा भी नहीं. फ़िल्म ‘फ़ितूर’ में बेग़म का किरदार निभा रही अभिनेत्री तब्बू हैं. तब्बू से पहले बेग़म का किरदार सदाबहार अदाकारा रेखा जी निभा रही थीं. मई 2015 में ख़बर आई थी कि रेखा ने फ़िल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी. रेखा के फ़िल्म छोड़ने के बारे में अभिषेक कहते हैं, “फ़ितूर की काफ़ी शूटिंग कश्मीर में हुई है और रेखा भी इस फ़िल्म का कुछ हिस्सा शूट कर चुकी थीं.” वे आगे बताते हैं कि रेखा को कहानी पसंद आई थी, पर जब शूटिंग शुरू हुई, तो वह अपने किरदार को अपने तरीक़े से करने लगीं.

साथ ही अभिषेक ने ये भी कहा कि, रेखा सीनियर अभिनेत्री हैं और मैं उनकी बहुत इज़्ज़त “भी करता हूँ, लेकिन अपने किरदारों को अपने तरीक़े से ही पेश करना चाहता था. उन्होंने कहा, “हम दोनों में विरोधाभास आ गया था. इस फ़िल्म में और गहराई से हम दोनों जुड़ते, इससे पहले ही शांतिपूर्वक ढंग से अलग हो गए.” रेखा की जगह तब्बू को लेने के अपने निर्णय के बारे में उनका कहना था, ”तब्बू पूरी तरह से निर्देशक की अभिनेत्री हैं. तब्बू न तो शीशा देखती हैं और न कैमरा.” अभिषेक कपूर कहते हैं कि तब्बू को निर्देशक पर पूरा विश्वास होता है और उन्हें लेने की यही वजह थी. चार्ल्स डिकेंस के उपन्यासग्रेट एक्सपेक्टेशंसपर आधारित फिल्मफ़ितूर है. इसमें मुख्य भूमिका में कटरीना कैफ़, आदित्य राय कपूर और तब्बू हैं. यह फ़िल्म 12 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है.

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज