कथक के मशहूर पंडित बिरजू महाराज को सलाम

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नृत्य कथक के महाराथी पंडित बिरजू महाराज का जन्मदिन 4 फरवरी को होता है। बिरजू महाराज आज 78 साल के हो चुके हैं। काशी में जन्मे पंडित बिरजू जी का असली नाम ‘वृजमोहन मिश्र’ है। पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कथक के कालका बिनदानिन परिवार से ताल्लुक रखते है। लखनऊ घराने के अच्छन महाराज के घर बिरजू महाराज का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने चाचा लच्छू महाराज और शंभू महाराज से कथक सीखा था। पंडित बिरजू महाराज ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में कथक को एक नई पहचान दिलाई है। साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के गाने कोरियोग्राफी कर के उन्हें एक नया रंग दिया है।

दिसंबर में रिलीज हुई निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मोहे रंग दो लाल’… में दीपिका पाडुकोण ने पिंडित बिरजू महाराज का सिखाया कथक ही किया है। दीपिका पाडुकोण ने एक इंटरव्यू के माध्यम से बताया था कि इस गाने की शूटिंग के  वक्त दीपिका रो पड़ी थी क्योंकि उनसे ठीक से डांस हो नहीं पा रहा था।सनी देओल की अभिनीत फिल्म ‘गदर’ के गाने ‘आन मिलो सजना’… में भी कथक डांस की कोरियोग्राफी की बिरजू महाराज ने की थी। बिरजू महाराज ने साल 1997 में आई फिल्म दिल तो पागल है में एक म्यूजिक पर कोरियोग्राफी किय था जिस पर माधुरी दीक्षित ने डांस किया था।

साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’… गाने पर भी बिरजू महाराज नें ही माधुरी दीक्षित को डांस सिखाया था। माधुरी हमेशा ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं। उनका मानना था कि ‘माधुरी दीक्षित भी मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी ही बेहतरीन डांसर हैं। जबकि उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए कहा था कि, कैटरीना कैफ को डांस करना नहीं आता, वो जो करती हैं उसे ‘हिलना’ कहते हैं। साल 2014 में आई फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ के एक गाने ‘जगावे सारी रैना’… के जरिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित माधुरी को तीसरी बार पंडित बिरजू महाराज से कथक सिखने का मौका मिला।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज