कैटरीना के ब्रेकअप की वजह बनी रणबीर-आलिया की नजदीकियां

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और कैटरीना के छह साल लंबे प्यार के खत्म होने में अब एक नया विलेन सामने आया है। आलिया से रणबीर की एक मुलाकात उनपर बहुत भारी पड़ गई। रणबीर और कैटरीना एक ही छत के नीचे साथ रहे थे। कई बार दोनों की जल्दी ही शादी करने की खबरें भी सामने आईं। लेकिन हाल ही में जब दोनों अलग हुए तो उनका ये फैसला सबको चौंकाने वाला था। इसके पीछे कई वजह को माना जा रहा है। फिल्म ‘तमाशा’ में रणबीर और दीपिका की नजदीकी दोनों के रिश्ते के टूटने के पीछे सबसे बड़ी वजह मानी गई थी। लेकिन उके बाद दूसरे कारण सामने आए, जिसमें सलमान खान का नाम आया।

कैटरीना कैफ का सलमान खान के शो बिग बॉस में जाना रणबीर और कैटरीना के बीच की दूरियों को बताया गया। कहा गया कि कैटरीना फिर से सलमान खान के करीब आ रही हैं। लेकिन फ़िलहाल आलिया भट्ट के नाम ने सबको चौंका दिया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, कुछ महीने पहले निर्देशक अयान मुखर्जी के घर पर एक पार्टी में रणबीर, कैटरीना और आलिया शामिल हुए। इस पार्टी में आलिया की रणबीर कपूर से बढती नजदीकी कैटरीना कैफ को बेहद खली। कैटरीना कैफ चाहती थीं कि निर्देशक अयान मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म में रणबीर के साथ आलिया को कास्ट ना करे। लेकिन जब अयान मुखर्जी ने कैट की बात नहीं सुनी तो कैटरीना को लगा कि रणबीर ही आलिया के साथ काम करने को लेकर उतावले हुए जा रहे हैं। इसके बाद रणबीर-कैटरीना के बीच लगातार खटपट चलती रही।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज