‘मै भारत में पैदा हुआ हूं और यहीं मरूंगा’ :आमिर

बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता आमिर खान ने अपने उस बयान पर खेद जताया है जिसमें उन्होंने देश में असहिष्णुता की बात कही थी। आमिर ने अपनी सफाई में कहा कि, “मैंने कभी नहीं कहा की भारत में असहिष्णुता है मैं इसी देश में पैदा हुआ हूं और यहीं पर मरूंगा।” अभिनेता आमिर खान ने अपनी सफाई में कहा कि देश में कहीं असहिष्णुता नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने यह कभी नहीं कहा कि देश में असहिष्णुता है, ना ही मैंने ये कहा कि मैं देश छोड़ जाना चाहता हूं। मेरी बात को लोग समझ नहीं पाए।”

आमिर खान ने देश के प्रति अपनी चाहत जताते हुए कहा कि वह भारत से इतना प्रेम करते हैं कि वे इससे अधिक दिन तक दूर नहीं रह सकते। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह जब भी भारत से बाहर जाते हैं तो वो दो हफ्तों से ज्यादा वहां नहीं रहते हैं। अगर इससे ज्यादा दिन हो जाते हैं तो उन्हें घर की याद आने लगती है। हालांकि आमिर खान ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव को देश के माहौल से डर लगने लगा है और उन्होंने एक बार आमिर से देश छोड़कर जाने की बात कही थी। इस बयान के बाद देशभर में आमिर खान का जमकर विरोध भी हुआ।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज