‘सरबजीत’ की कहानी सबको कर देगी भावुक

फिल्मसरबजीत’ की दर्द भरी कहानी भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर पंजाब के रहने वाले सरबजीत सिंह की है, जिसे फिल्म हीरो राजेश खन्ना कबूतर, रेसलिंग से काफी प्रेम था। सरबजीत सिंह अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर से अत्यधिक प्रेम करते थे। उनके परिवार में सरबजीत की एक बहन दलबीर कौर भी है, अचानक से एक दिन सरबजीत सिंह कही गम हो जाता है जिसकी शिकायत पंचायत से उनकी बहन दलबीर करती है, इसके बावजुद उनका कुछ भी पता नहीं चल पाता है। आगे ये कहानी पाकिस्तान की जेल में क़ैद सरबजीत को दिखाती है जिसे सरहद पार करने की वजह से पाकिस्तानी सेना के लोग सरबजीत को गिरफ़्तार कर ले जाते हैं। अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए दलबीर कौर पाकिस्तान तक जाती है, लेकिन फिर भी वहा बात नहीं बन पाती है। इसके साथ ही शुरू होती है सिस्टम के विरुद्ध एक नयी जंग, जिसकी वजह से दोनों देशो में हलचल मचाती है।

इस फिल्म में सरबजीत सिंह के किरदार में रणदीप हुड्डा और उनकी बहन दलबीर कौर के किरदार में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएगी। सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर का किरदार  रिचा चड्डा निभा रही है। हालांकि इस फिल्म में सबसे अच्छा अभिनय रणदीप ने किया है, रणदीप की बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन अपियरेंस से ये साफ़ पता चलता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कितनी ज्यादा मेहनत की है। उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन का अभिनय और डी-ग्लैम लुक भी क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। इस फिल्म में ऋचा चड्डा, दर्शन कुमार और बाकी अन्य एक्टर्स का भी काम भी काफी अच्छा है।

हालांकि ‘सरबजीत’ का डायरेक्शन और आर्ट वर्क को काफी बेहतरीन दिखाया गया है, इससे जुडी सभी छोटी-छोटी बातो को ध्यान में रखा गया है। फिल्म में जेल का एक सीन जिसमे, पहली बार दलबीर कौर और उनके भाई सरबजीत की जेल में मुलाक़ात का दृश्य, सभी लोगो को भावुक कर देने वाला है। हालांकि अधिकतर लोगो को फिल्म की कहानी पता है। डायरेक्टर ने शूटिंग के वक्त रियलिटी के पास पहुंचने की पूरी कोशिश की है, फिल्म में कुछ जगह पर ड्रामा दिखाई पड़ता है जिससे कनेक्ट कर पाना थोड़ा कठिन होता है। फिल्म का म्यूजिक बहुत अच्छा है, जिसे लोगो ने काफी पसंद किया है। दर्शको को हर तरह के गाने इस फिल्म में सुनने को मिलेंगे जो कहानी से मिलते जुलते हैं। यदि आप ‘सरबजीत’ की कहानी को और करीब से देखना चाहते हैं। तो आपको एक बार इस फिल्म को देखने जरुर जाना चाहिए। यकीनन रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग सभी के दिल को छू लेगी।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज