पहले वेटर का काम करते थे बाहुबली के बिज्जलदेव

एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 भारत में ही नहीं सात बल्कि समंदर पार अमेरिका तक में धूम मचा रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ के कमाई के आंकड़ो को पार कर लिया है। इस फिल्म में बाहुबली हो, भल्लाल देव हो, देवसेना, शिवगामी या फिर बिज्जलदेव सभी के किरदार और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन इन सभी किरदारों को निभाने वाले एक्टरों के असली नाम बेशक लोगों को कम ही पता हों, लेकिन किरदार खूब याद हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में बिज्जलदेव यानि भल्लालदेव के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर नसर साउथ के नामी एक्टर, सिंगर और निर्देशक हैं और एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें एक होटल में वेटर का काम करना पड़ा। नसर ने 1985 में आई के बालाचंदर की एक फिल्म से डेब्यू किया था जिसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। हालांकि बाद भी धीरे-धीरे उन्होंने खुद को एक स्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। नसर ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन के किरदार निभाए और उन सभी में उन्हें पसंद किया। नसर अपने करियर में अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें जो लोकप्रियता ‘बाहुबली’ के बिज्जलदेव के किरदार ने दी वो शायद अभी तक किसी और किरदार ने नहीं दी।

नसर को अब लोग बिज्जलदेव के नाम से भी जानने लगे हैं। लेकिन उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें एक वेटर का काम करना पड़ा था। सिल्वरस्क्रीन डॉट कॉम के अनुसार, नसर को एक फाइव स्टार होटल में वेटर का काम तक करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड का भी काम किया। ये वो दौर था जब वो अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आज हर कोई नसर को जानता है और जो लोग नसर को उनके नाम से नहीं जानते वो बिज्जलदेव को तो जरूर ही जान गए होंगे।

  • Related Posts

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। रिलीज के बाद यह मूवी फ्लॉप हुई, लेकिन जरीन खान की छवि कैटरीना कैफ जैसी दिखने…

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्राण की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। जब वह पर्दे पर आते थे लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती थी। प्राण ने सिल्वर स्क्रीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज