कामयाबी पाने के सीधे तरीके अपनाए: स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद के आश्रम में एक बार एक व्यक्ति आया जो बहुत दुखी लग रहा था। वह व्यक्ति ने आते ही स्वामीजी के चरणों में गिर पड़ा और बोला कि, मैं अपने जीवन से बहुत दुखी हूं, मैं बहुत परिश्रम करता हूं, लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाता हूं। उसने स्वामी विवेकानंद से पूछा कि भगवान ने मुझे ऐसा ही नसीब क्यों दिया है? मैं पढ़ा-लिखा और बहुत मेहनती हूं, फिर भी मै कामयाब नहीं हूं।

स्वामी विवेकानंद उस व्यक्ति की परेशानी समझ गए। उस समय स्वामीजी के पास एक पालतू कुत्ता था, उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि तुम कुछ दूर तक मेरे कुत्ते को सैर करा लाओ। इसके बाद तुम्हारे प्रश्न का उत्तर देता हूं। वह व्यक्ति आश्चर्यचकित हो गया, फिर भी वह कुत्ते को लेकर सैर पर निकल पड़ा। कुत्ते को सैर कराकर जब वह व्यक्ति वापस स्वामीजी के आश्रम पहुंचा तो स्वामीजी ने देखा कि उस व्यक्ति का चेहरा अभी भी चमक रहा था, जबकि कुत्ता बहुत थका हुआ लग रहा था।
स्वामीजी ने व्यक्ति से पूछा कि यह कुत्ता इतना ज्यादा कैसे थक गया, जबकि तुम तो बिना थके दिख रहे हो?
व्यक्ति ने उत्तर दिया कि मैं तो सीधा-साधा अपने रास्ते पर चल रहा था, लेकिन कुत्ता गली के सारे कुत्तों के पीछे भाग रहा था और लड़कर फिर वापस मेरे पास आ जाता था। हम दोनों ने एक समान रास्ता तय किया है, लेकिन फिर भी इस कुत्ते ने मेरे से कहीं ज्यादा दौड़ लगाई है इसलिए कुत्ता बहुत थक गया है।

स्वामी विवेकानंद ने मुस्करा कर कहा कि यही तुम्हारे सभी प्रश्नों का उत्तर है। तुम्हारी मंजिल तुम्हारे आसपास ही है। वह बहुत दूर नहीं है, लेकिन तुम मंजिल पर जाने की बजाय दूसरे लोगों के पीछे भागते रहते हो और अपनी मंजिल से दूर होते चले जाते हो। लगभग यही बात हम पर भी लागू होती है। अधिकतर लोग दूसरों की गलतियां देखते रहते हैं, दूसरों की सफलता से जलते हैं। अपने सिमित ज्ञान को बढाने की कोशिश ही नहीं करते हैं और अहंकार में दूसरों को कुछ भी समझते नहीं हैं। इन्ही सब बेकार की सच के कारण हम अपना बहुमूल्य समय और क्षमता दोनों खो देते हैं और हमारा जीवन एक संघर्ष मात्र बनकर रह जाता है। इस प्रसंग से सभी को सिख लेना चाहिए कि दूसरों से जलना नहीं चाहिए और अपनी मंजिल दूसरों को देखकर नहीं, बल्कि खुद ही तय करना चाहिए।

  • Related Posts

    डर्बन क्लोव का पवित्र संकल्प: संपूर्ण विश्व के लिए नि:शुल्क संगम जल उपलब्ध कराना

    डर्बन क्लोव ने यह संकल्प लिया है कि संगम का पवित्र जल (नि:शुल्क संगम जल, नि:शुल्क गंगाजल) पूरी दुनिया के सभी लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। कृपया…

    जानिए लोहड़ी के त्यौहार का महत्व

    लोहड़ी के त्यौहार के विषय में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार मकर संक्रांति की तैयारी में सभी गोकुलवासी लगे थे। इसी वक्त कंस ने लोहिता नामक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज