असफल होने पर ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

दुनिया में सभी को सफलता मिले ये सम्भव तो नहीं। सफलता की पहली नींव असफलता ही होती है। अधिकतर लोग असफलता को बर्दाश्त नहीं कर पाते और इस बात से शर्मिंदगी महसूस करते हैं कि लोग क्या कहेंगे। इसकी वजह से व्यक्ति के अन्दर काफी गुस्सा पैदा होने लगता है अगर किसी व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है तो जानिए, किन बातों को ध्यान में रख के आप फिर से सफल हो सकते है-

अपनी भूल सुधारकर आगे बढ़े – अपनी असफलता के लिए हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। असफलता को स्वीकार करे, तभी आप उसे कुछ सीख पायेगे और उसके बाद फिर विश्लेषण करें। विश्लेषण के बाद हमें मालूम हो जाता है कि हमने कहां-कहां गलतियां की हैं। इन्हें सुधार कर हम आगे बढ़ सकते हैं। परन्तु हमें यह ध्यान रखना चाहिये किये गलतिया भविष्य में दुबारा ना हो।

किसी बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन ले – हमें असफलता के समय में किसी बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लेना चाहिए। किसी का मार्गदर्शन लेने को कमजोरी नहीं मानना चाहिए, बल्कि यह हमारी विनम्रता का प्रतीक है। अपने गुरु या किसी बुद्धिमान व्यक्ति से इस बबरे में खुलकर बात करे, और असफलता को अपनी कमजोरी न माने।

अपनी सोच को सकारात्मक बनाए– हर असफलता में सफलता के अवसर देखने की सलाह सभी विद्वान लोगों देते है। इस तरह की सकारात्मक सोच से दुनिया में नाकामी के बाद बड़े-बड़े आविष्कार हुए हैं। असफलता में ही सफलता के लिए मार्ग छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने की आवश्यकता होती है।

अपने क्रोध पर संयम रखे – असफलता के बाद अधिकतर लोग अपने क्रोध पर काबू नहीं रख पाते है और गुस्से में ना जाने क्या क्या बोल जाते है। जो बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए अपने क्रोध पर संयम रखना अति आवश्यक है।

  • Related Posts

    डर्बन क्लोव का पवित्र संकल्प: संपूर्ण विश्व के लिए नि:शुल्क संगम जल उपलब्ध कराना

    डर्बन क्लोव ने यह संकल्प लिया है कि संगम का पवित्र जल (नि:शुल्क संगम जल, नि:शुल्क गंगाजल) पूरी दुनिया के सभी लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। कृपया…

    जानिए लोहड़ी के त्यौहार का महत्व

    लोहड़ी के त्यौहार के विषय में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार मकर संक्रांति की तैयारी में सभी गोकुलवासी लगे थे। इसी वक्त कंस ने लोहिता नामक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    मुझे जबरदस्ती करवाया बोल्ड सीन – जरीन खान

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    पान की दुकान पर मिली पहली फिल्म फिर बने बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ पैसों के लिए काम करते थे

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    भारत के सामने बढ़ती आबादी का संकट

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज

    नये वक्फ कानून से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा पिछड़ा मुस्लिम समाज