‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में साथ दिखेगे श्रद्धा-अर्जुन
04/07/2016
राइटर चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बन रही फिल्म। मोहित सूरी की इसी नाम की फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर को लीड रोल के लिए लिया गया है। चेतन के ही नॉवेल पर बनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में भी अर्जुन कपूर हीरो थे। अपने आने वाले रिअलिटी शो की शूटिंग के लिए कारण अर्जुन कपूर लगभग महीनेभर से विदेश में ही हैं। अर्जुन ने फोन पर ही इस फिल्म के अपनी मंजूरी दी है।
खबर ये भी है कि अर्जुन कपूर ने वहीं पर इस फिल्म के लिए भोजपुरी अंदाज को अपनाने की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। लगभग तीन हफ्ते से वह इसे सीख रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक देसी प्रेमी का किरदार निभाएंगे। उनका किरदार ‘माधव झा’ एकदम असल लगे इसलिए वे करीब एक घंटा रोल बास्केटबॉल भी खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन के कई अलग अलग लुक होंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड हीरोइन हैं। इस जोड़ी का हिस्सा बनने के लिए कई बॉलीवुड सितारे कोशिश में थे। सबसे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति को इस फिल्म के लिए लिया गया था। जब दोनों स्टार ने दूसरी फिल्म साइन कर ली तो परिणीति चोपड़ा का नाम चर्चा में रहा।
इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो सकती है। इसकी शूटिंग लंदन, न्यूयॉर्क, मुंबई और बिहार के कुछ हिस्सों में होगी। अभी अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ में भी व्यस्त चल रहे हैं जिसमें उनकी जोड़ी करीना कपूर खान के साथ है। वही दूसरी ओर श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का काफी काम निपटा लिया है, जिसमें अर्जुन रामपाल भी हैं।
POST YOUR COMMENTS