सोनम कपूर की बहन से जल्द ही शादी करेगे सिकंदर खेर
07/07/2016
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर जल्द ही रिश्तेदार बनने जा रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर के बेटे का अब फायदा भी होने जा रहा है। अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर का करियर हीरो के रूप में उजागर नहीं हो सका। परंतु वह नई शुरुआत करने के लिए फिर से तैयार हैं। बहुत जल्द ही उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसमें वह भारतीय मूल के अमेरिकी अफसर बने हैं, जो बहुत सारी जलेबी खाता है और सब उसे जलेबी भाई के नाम से बुलाते हैं। सिकंदर खेर इन दिनों इसलिए भी खबरों में हैं क्योंकि सोनम कपूर की मौसी की बेटी प्रिया सिंह से उनका विवाह होने जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बात यहीं नहीं रुक रही। सिकंदर लगातार कपूर परिवार के नजदीक हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अनिल कपूर के टीवी पर आने वाले शो 24-सीजन 2 में उन्हें अहम भूमिका में कास्ट किया गया है। इस रोल के लिए सिकंदर पहली पसंद नहीं थे। शो में स्मिता पाटिलराज बब्बर के बेटे प्रतीक को लिया गया था। लेकिन जब अनुपम खेर के बेटे सिकंदर की कपूर परिवार से नजदीकियां बढ़ीं लगी तो वह सीरियल में आ गए। ऐसा क्या हुआ कि प्रतीक बब्बर की जगह सिकंदर खेर को लिया गया, जबकि प्रतीक को इस रोल में बिल्कुल फिट माना जा रहा था? सूत्रों के अनुसार, निर्माता इस फेरबदल का ठिकरा प्रतीक के सिर ही फोड़ रहे हैं। सूत्र कह रहे हैं कि प्रतीक बब्बर अधूरे मन से काम कर रहे थे। वह भले ही शरीर से सैट पर होते थे मगर उनका ध्यान हमेशा कहीं और ही होता था। निर्माता को उम्मीद है कि सिकंदर खेर ऐसा नहीं करेंगे।
POST YOUR COMMENTS