सीएम केजरीवाल पर युवती ने फेंकी स्याही
18/01/2016
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑड-इवन फॉर्मूले की सफलता का जश्न मना रहे तभी स्याही फेंक कर हड़कंप मचा देने वाली लड़की को फिलहाल पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। स्याही फेंकने वाली लड़की खुद का नाम भावना अरोड़ा बता रही है, स्याही फेंकने के बाद नारेबाजी कर रही लकड़ी का कहना है कि उसका नाम भावना अरोड़ा है और वो पंजाब की रहने वाली है। भावना अरोड़ा खुद को आम-आदमी सेना पंजाब का प्रमुख बता रही है।. भावना पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और लोकसेवक पर हमला करने संबंधी धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस हमला करने वाली लड़की को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
पहली बार भावना अरोड़ा उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने आप सरकार के कार्यक्रम में खुदकुशी करने वाले गजेंद्र की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री केजरीवाल को ठहराया था। अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जब महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध किया था उस वक्त भावना अरोड़ा आम आदमी सेना दिल्ली महिला मोर्चा की प्रमुख के तौर पर कार्य कर रही थीं। भावना ने आप सरकार पर सीएनजी घोटाले का आरोप लगाया है। भावना अरोड़ा के अनुसार उनके पास दिल्ली सरकार के घोटाले के खिलाफ पुख्ता सुबूत मौजूद हैं।
POST YOUR COMMENTS